होमCrimeट्रंप ने अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन रोकने के लिए सेना उतारने की...

ट्रंप ने अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन रोकने के लिए सेना उतारने की दी चेतावनी

Published on

अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस के हिरासत में मौत के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को रोकने के लिए अमेरिकी शहर तथा राज्यों द्वारा आवश्यक कदम नहीं उठाये जाने की स्थिति में सेना को तैनात करने की सोमवार को बात कहीं। लेकिन, व्हाइट हाउस के रोज गार्डन से राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने यह भी कहा कि, फ्लॉयड की बर्बर मृत्यु से सभी अमेरिकी दुखी हैं तथा इसका विरोध कर रहे हैं और साथ ही इस बात पर जोर दिया कि, इस मामले में न्याय मिलेगा। फ्लॉयड की मौत के आक्रोश मे हिंसक प्रदर्शन की आग अमेरिका की 140 शहरों तक पहुंच चुकी है, जिसे देश में बीते कई दशक का सबसे खराब नागरिक अशांति माना जा रहा है। ट्रंप ने राष्ट्र को भरोसा दिलाया कि, वह हिंसा को रोकने तथा अमेरिका में सुरक्षा तैनात करने के लिए कदम उठा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि, उन्होंने दंगों और लूट को रोकने एवं कानून का पालन करने वाले अमेरिकियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सभी उपलब्ध सरकारी संसाधनों, नागरिकों एवं सेना को जुटा लिया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि,

आज मैं प्रत्येक गवर्नर को सड़कों पर पर्याप्त संख्या में नेशनल गार्ड तैनात करने की सलाह देता हूं। मेयरों और गवर्नरों को हिंसा के समाप्त होने तक कानून प्रवर्तन अधिकारियों की जबर्दस्त उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। यदि कोई शहर या राज्य अपने निवासियों के जान-माल की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने से इनकार करता है, तो मैं अमेरिकी सेना को तैनात करुंगा और  जल्द ही उनकी समस्या का हल कर दूंगा।

वहीं, हिंसा रोकने में अधिकारियों के सफल नहीं रहने के बाद न्यूयॉर्क सिटी में सोमवार देर रात कर्फ्यू लगा दिया गया। अमेरिका के अन्य शहरों की तरह न्यूयॉर्क में भी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इस बीच कर्फ्यू लागू करने के दौरान गोली चलाने वाले लुइसविले पुलिस प्रमुख को बर्खास्त कर दिया गया, जब मेयर जानकारी हुई कि, गोलीबारी में शामिल अधिकारी हिंसा के दौरान वर्दी पर बॉडी कैमरा चालू करने में विफल रहे। इस गोलीबारी के दौरान एक प्रसिद्ध बार्बेक्यू स्थल के मालिक की मौत हो गई थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मोहम्मद रफी के आखरी अल्फाज- तो, मैं चलूं….

महान पार्श्व गायक मो. रफी आज हमारे बीच भले नही हो, किंतु, उन्हें भूलना...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार के किसान और बेरोजगार: आखिर क्या है असली समाधान?

बिहार की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी नहीं, आय की कमी है KKN ब्यूरो। बिहार की...

More like this

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

क्या दुनिया बायोलॉजिकल वेपन के मुहाने पर खड़ी है?

सुपर पावरों की गुप्त प्रयोगशालाएं, अमेरिकी फंडिंग और मानव अस्तित्व पर मंडराता नया खतरा KKN...

ईरान के सामने अमेरिका कितना सफल रहा?

क्या दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति सीमित हो चुकी है? KKN ब्यूरो। जब भारत...

क्या अमेरिका भारत का भरोसेमंद साझेदार है?

दोस्त, साझेदार या सिर्फ अपने हितों का प्रहरी? KKN ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कोई स्थायी...

भारत–बांग्लादेश सीमा पर तेज हुई फेंसिंग, लेकिन क्यों बढ़ रहा है तनाव?

KKN ब्यूरो। भारत ने बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की दिशा में...

क्या पेट्रोलियम संकट की तरफ बढ़ रहा है भारत?

मिडिल ईस्ट की आग, अमेरिका की शांति वार्ता और भारत पर मंडराता खतरा KKN ब्यूरो।...

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका...

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

ईरान पर अमेरिकी हमला या चीन को घेरने की रणनीति?

KKN ब्यूरो। क्या मिडिल ईस्ट में उठती हर जंग की आग के पीछे कोई...

मिडिल ईस्ट की जंग: क्या दुनिया की इंटरनेट नसों पर कब्ज़े की लड़ाई शुरू हो चुकी है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है कि मिडिल ईस्ट की हर जंग का...

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...