होमAgricultureलॉकडाउन में ऑनलाइन मिलेगी बिहार की शाही लीची

लॉकडाउन में ऑनलाइन मिलेगी बिहार की शाही लीची

Published on

बिहार सरकार तथा डाक विभाग की पहल के चलते लीची के शौकीन इस बार बाहर निकले बिना घर पर ही उत्तम गुणवत्ता वाली स्वादिष्ट एवं मौसमी ‘शाही लीची का आनंद उठा सकेंगे। पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में लीची की ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी और डाक विभाग  होम डिलीवरी के जरिये लोगों तक लीची पहुंचायेगा। महाडाकपाल अशोक कुमार ने मीडिया को बताया कि, डाक विभाग 24 घंटे में लीची की डिलीवरी सुनिश्चित करेगा। लेकिन, 2 किलोग्राम या उससे अधिक के ही ऑर्डर बुक किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि, अगर अच्छी प्रतिक्रिया मिली, तो इस सेवा को बिहार के सभी जिलों में मुहैया कराया जाएगा।

मुजफ्फरपुर की लीची है सबसे अनूठी

बिहार के मुजफ्फरपुर की विशेष शाही लीची अनूठी खुशबू तथा अत्यधिक रसीली होने के चलते लीची की और सभी किस्मों से अलग है। इसका बीज भी लीची की और सभी किस्मों के बीज से छोटा होता है। शाही लीची को 2 साल पहले ही जीआई टैग मिला था। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बिहार सरकार तथा डाक विभाग ने साथ मिलकर इस बार लोगों के घरों तक शाही लीची पहुंचाने का जिम्मा उठाया है। जिला बागवानी अधिकारी अरुण कुमार ने मीडिया को बताया कि, 25 मई से लोग राज्य बागवानी विभाग की वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर ऑर्डर दे सकेंगे।

किसानों को मुनाफे की उम्मीद

मुरौल फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी के सीईओ ने एक स्थानीय पत्रकार को बताया की, लीचियां पकने लगी हैं लेकिन, सामान्य से कम मांग चिंता का विषय था। लीची की खेती करने वालों को उम्मीद है कि, ऑनलाइन डिलिवरी की सुविधा के कारण अच्छे दिन वापस लाने में मदद मिलेगी। मुरौल फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी से करीब 750 किसान जुड़े हैं, जिनमें से 50 किसानों के पास शाही लीची के बागान हैं। उन्होंने कहा कि, किसान ऑनलाइन सुविधा के कारण नए बाजार से अच्छा मुनाफा कमाने की उम्मीद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, लॉकडाउन के चलते लीची उगाने वालों को बाजार तक इसे ले जाने में परेशानी हो रही थी। इसके अलावा लेागों के घरों में ही रहने के चलते बाजार में भी पहले सी रौनक नहीं है और मांग भी कम है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

More like this

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

बिहार की जेन-जी के सामने सबसे बड़ा सवाल: नौकरी मिलेगी या भविष्य बदलेगा?

सम्राट चौधरी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल, शिक्षा, इंटर्नशिप और परीक्षा सुधार...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...