गुरूवार, मई 21, 2026 6:15 अपराह्न IST
होमCrimeमामूली विवाद में पड़ोसी पर रॉड से हमला, पलभर में तबाह हुई...

मामूली विवाद में पड़ोसी पर रॉड से हमला, पलभर में तबाह हुई परिवार

Published on

खेत की मेड़ पर जलावन रखने के विवाद में हुई हत्या

KKN न्यूज ब्यूरो। लम्बी चली लॉकडाउन के बीच लोगो में पनप रही चिड़-चिड़ाहट अब आक्रोश का रूप धारण करने लगा है। बिहार के गांवों में मामुली बातों पर लोग मरने और मारने पर उतारू होने लगे है। ताजा घटना मुजफ्फरपुर की है। जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर मीनापुर थाना के महदेइयां गांव में मामूली विवाद में लोहे के रॉड से मारकर एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की हत्या कर दी। मृतक का नाम राजेश प्रसाद (35) था। वह राजमिस्त्री के साथ मजदूर का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना को अंजाम देने के बाद हत्या आरोपित सत्यनारायण प्रसाद फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

लोगो को नहीं हो रहा है यकीन

यह घटना शनिवार सुबह करीब आठ बजे की है। पर, रविवार को भी महदेइयां और इसके आपपास के गांवों में यह घटना चर्चा में बनी हुई है। लोग बतातें है कि राजेश और सत्यनारायण पड़ोसी है। जमीन की मेड़ पर रखे जलावन का गट्ठर हटाने को लेकर दोनों के बीच हुआ मामूली विवाद हत्या का कारण बन जायेगा। ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। मृतक के फुफेरे भाई मनोज कुमार बतातें हैं कि बहुत ही मामूली विवाद के बीच सत्यनारायण ने लोहे के रॉड से राजेश पर हमला कर दिया। इसके बाद राजेश जमीन पर गिरा और मूर्छित हो गया। लोगों ने आनन-फानन में उसको लेकर इलाज के लिए मीनापुर अस्पताल पहुंचे। किंतु, डॉक्टरो के अथक प्रयास के बाद भी उसको बचाया नहीं जा सका और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद राजेश का शव गांव पहुंचते ही लोगो का गुस्सा फुट पड़ा। शव को आरोपित के दरबाजे पर रख कर लोग उसकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। यहां बताना जरुरी है कि राजेश यहां अपने ननिहाल में रह रहा था।

https://twitter.com/kknlive_/status/1259397559296065536

 

पलभर में अनाथ हो गया दो मासूम

मृतक राजेश अपने पांच भाईओं में सबसे छोटा था और राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करके अपने परिवार का भरण- पोषण करता था। अब उसकी पत्नी दीपू देवी दहाड़ मारकर रो रही है। बड़ी पुत्री रौशन कुमारी छह वर्ष और छोटा पुत्र ऋषि कुमार चार वर्ष स्तब्ध आंखों से लोगों की भीड़ को निहार रहा है। उसको समझ में नहीं आ रहा है कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे और वह अनाथ हो चुका है। मृतक की बूढ़ी मां कंचन देवी और पिता विश्वनाथ प्रसाद का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखो के सामने जवान बेटा का लाश पड़ा हुआ है। गांव के लोग बतातें हैं कि दो रोज पहले ही दीपू ने जलावन का गट्ठर खेत की मेड़ पर रखी थी और आज सुबह उसको हटाने के लिए दीपू और सत्यनारायण के बीच कहासुनी शुरू हो गई। लोगों की माने तो राजेश अपनी पत्नी को ही समझाने की कोशिश कर रहा था और मामले को शांत करना चाहता था। तभी गुस्साए सत्यनारायण ने लोहे के रॉड से मार कर राजेश को राजेश को जमीन पर गिरा दिया। इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है।

पुलिसिया तफ्तीश शुरू

हत्या आरोपित सत्यनारायण फरार है और मामले को निपटाने की कोशिश में जुटा है। इधर, मृतक के पिता विश्वनाथ भगत के बयान पर पुलिस ने सत्य नारायण प्रसाद व उनके भतीजे सुधीर कुमार पर हत्या का एफआईआर दर्ज कर लिया है। जबकि, बीती रात मृतक की पत्नी दीपू देवी ने पुलिस को आवेदन देकर तीन और लोगो को आरोपित बनाने की अर्जी लागाई है। पुलिस चार लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मीनापुर के थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस अनुसंधान जारी है और दीपू के आवेदन को एफआईआर में जोड़ने के लिए उच्चाधिकारी से अनुमति मांगी गई है। यहां गौरकरने वाली बात ये है कि मृतक गरीब है और वह कानूनी दावपेंच से बिल्कुल ही अंजान है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

चांडिल डैम का डरावना सच | क्या सच में सुनाई देती हैं चीखें?

क्या सच में Chandil Dam के आसपास रात में रहस्यमयी आवाजें सुनाई देती हैं?...

दशम, हुण्डरू और रजरप्पा फॉल की अनसुनी सच्चाई

क्या आपने कभी सोचा है कि पानी सिर्फ बहता नहीं… बल्कि गरजता भी है?...

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

जानिए, क्या है मुजफ्फरपुर की शाही लीची का रहस्य

क्या आपने कभी सोचा है कि बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही लीची को पूरी...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...