होमBiharनही चलेगा बहाना, ताड़ के पेड़ पर चढ़ के होगा दिखाना

नही चलेगा बहाना, ताड़ के पेड़ पर चढ़ के होगा दिखाना

Published on

​-नीरा के लिए सरकार का नया पैंतरा

-ताड़ का पेड़ उगाने वाले जमींदारो को जोर का झटका

संतोष कुमार गुप्ता

पटना। अपने जमीन मे ताड़ व खजूर के सैकड़ो पेड़ उगाने वाले जमींदारो के लिए यह खबर जोर का झटका है।अगर वह सोंचते है की इस नाम पर उन्हे नीरा का लाइसेंस मिल जाये तो ये उनका भ्रम है। अब उन्हे ताड़ के पेड़ पर चढने का अभ्यास शुरू कर देना चाहिए।  नीरा निकालने का लाइसेंस देने के पहले ताड़ के पेड़ पर चढ़ने की परीक्षा ली जाएगी। लाइसेंस के लिए आवेदन में ताड़ पेड़ के किसान की सहमति भी दर्शाना होगा। लाइसेंस इस शर्त पर मिलेगी कि सूर्यास्त के बाद पेड़ पर लवनी या बर्तन लगा कर नीरा सूर्योदय के पहले निकाल लेगा। लाइसेंस लेने के बाद सरकार द्वारा अधिकृत एजेंसी को ही नीरा देना होगा। लाइसेंस लेने वाला व्यक्ति नीरा से गुड़ या अन्य खाद्य पदार्थ तैयार कर व्यवसाय कर सकता है। उद्योग विभाग के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ और मद्य निषेध व उत्पाद आयुक्त आदित्य कुमार दास ने गुरुवार को नीरा निकालने के लिए लाइसेंस की शर्तों की जानकारी दी।

 नि:शुल्क मिलेगा नीरा का लाइसेंस

नीरा प्रोजेक्ट पर कार्यशाला व प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि लाइसेंस नि:शुल्क मिलेगा। लाइसेंस के लिए आवेदन जिला उत्पाद अधीक्षक या सहायक उपायुक्त उत्पाद को दिया जा सकता है। नीरा निकालने का लाइसेंस लेकर ताड़ी या अन्य मादक पेय पदार्थ बेचने पर लाइसेंस रद्द होने के साथ ही बिहार मद्य निषेध एवं उत्पादन नीति 2016 के तहत सजा और अन्य कार्रवाई होगी।  लाइसेंस लेने वालों की मृत्यु के बाद उसके परिवार के सदस्य को लाइसेंस मिल सकता है, बशर्ते उसे भी ताड़ के पेड़ पर चढ़ना और नीरा उतारने की कला आनी चाहिए। ताड़ के पेड़ बहुल जिलों से कार्यशाला में लोगों को बुलाया गया था। डॉ. सिद्धार्थ ने कहा कि जीविका से सहयोग लेना है, लीजिए नहीं तो खुद नीरा या इससे संबंधित उत्पाद का  व्यवसाय कर सकते हैं। इसमें बंदिश नहीं है।

कारोबार के लिए एक करोड़ तक मिल सकता है लोन   

ताड़ी निकालने के कारोबार से जुड़े लोगों को नीरा का कारोबार या दूसरा व्यवसाय शुरू करने के लिए  एक लाख से एक करोड़ रुपए तक का लोन मिल सकता है।

क्या होता है नीरा यहां जानिये

नर-मादा पेड़ के फूलों का इसाव है। इसे फर्मेंटेशन के पहले संग्रहित किया जाता है। नीरा में खनिज लवण, कैल्शियम, फास्फोरस, लौह, विटामिन ए, बी एवं सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन शक्ति व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बीएचयू की पहचान मालवीय के सपने से आधुनिक भारत के ज्ञान-केंद्र तक

केवल एक विश्वविद्यालय नहीं 110 साल का शानदार सफर काशी की धरती पर गंगा...

शेरशाह का मकबरा, जहां पानी के बीच खड़ा है इतिहास का एक अनोखा अध्याय

गया से वाराणसी की राह में सासाराम गया से वाराणसी की ओर बढ़ते हुए सड़क...

बोधिवृक्ष से बोधगया तक: जिस पेड़ के नीचे बदली इंसान की सोच

इतिहास आज भी कई अनकही कहानियां समेटे है एक पेड़, एक साधक और एक ऐसी...

भारत और नेपाल के रिश्तों में ऐसी कौन-सी दरार आई, जो आज तक भरी नहीं?

भारत और नेपाल के सदियों पुराने रिश्तों में दरार क्यों आई? 2015 की मधेशी...

More like this

शेरशाह का मकबरा, जहां पानी के बीच खड़ा है इतिहास का एक अनोखा अध्याय

गया से वाराणसी की राह में सासाराम गया से वाराणसी की ओर बढ़ते हुए सड़क...

बोधिवृक्ष से बोधगया तक: जिस पेड़ के नीचे बदली इंसान की सोच

इतिहास आज भी कई अनकही कहानियां समेटे है एक पेड़, एक साधक और एक ऐसी...

बिहार में टॉल टैक्स का खेल: रोजाना 6 करोड़ से अधिक की वसूली, आखिर कहां जाता है जनता का पैसा?

एक आम आदमी जब अपनी गाड़ी लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकलता है, तो रास्ते...

नीतीश सेतु: सम्राट चौधरी का एक फैसला, बिहार की राजनीति में कई संदेश

क्या बीजेपी ने जेडीयू को दिया नया भरोसा? कभी-कभी राजनीति में सबसे बड़ा संदेश किसी...

छठ महापर्व: प्रकृति की उपासना से आधुनिकता तक

एक ऐसा पर्व जिसमें किसी मंदिर की दीवारें नहीं, बल्कि नदी का किनारा पूजा...

बिहार एनडीए में बेचैनी की आहट, मोदी के मंच पर नीतीश होंगे क्या?

क्या बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय लिखे जाने की तैयारी है? क्या...

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में छिपी है बिहार की बाहुबली राजनीति की बड़ी कहानी

चार लाख मेहमानों का दावा, ढाई करोड़ की डिफेंडर, प्रधानमंत्री को न्योता और लालू-तेजस्वी...

बरसात के बाद घरों की सफाई, दीपों का प्रकाश और कीट-पतंगों का संसार

क्या हमारे पूर्वजों ने पर्व के बहाने स्वास्थ्य सुरक्षा का सूत्र दिया था? कल्पना कीजिए,...

क्या सच में जाएगी एमएलसी की कुर्सी, संविधान में क्या है प्रावधान

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता को लेकर अटकलबाजी आरंभ बिहार की राजनीति में...

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज अब भाजपा के साथ

सम्राट सरकार को समर्थन से बिहार में बदलेगा सियासी समीकरण? बिहार विधान परिषद के चुनाव...

दूसरों को जलाने की आग आखिरकार अपने ही घर को राख क्यों कर देती है?

घृणा का जहर कितना खतरनाक किसी के प्रति घृणा, द्वेष, जलन और नफरत पालना पहली...

बिहार में अर्नब का कितना असर? 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

जानिए तूफान की असली ताकत बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अर्नब अब बिहार में...

तिरहुत स्नातक में वंशीधर ब्रजवासी का दबदबा कायम, शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह की वापसी

तिरहुत की दोनों एमएलसी सीटों पर बदला चुनावी इतिहास बिहार विधान परिषद के 2026 के...

दूसरों की कमियां खोजते-खोजते खुद क्यों खो जाता है इंसान?

विज्ञान ने खोली नकारात्मक सोच की परतें कभी-कभी एक इंसान सुबह उठता है और उसकी...

क्या शिक्षित समाज लोकतांत्रिक भागीदारी से दूर हो रहा है?

बिहार एमएलसी चुनाव: आंकड़ों ने खड़े किए गंभीर सवाल लेखक: मितेश झा जब समाज का शिक्षित...