होमBiharMuzaffarpurसुरो का सरताज पर ' सुरदास '

सुरो का सरताज पर ‘ सुरदास ‘

Published on

संतोष कुमार गुप्ता

-पत्नी ने कर ली आत्महत्या,नयन की रोशनी चली गयी,किंतु सुरो के है बादशाह

मुजफ्फरपुर।  जिंदगी के साथ क्या होता है क्रूर मजाक कोई प्रबोध झा से पूछे। शादी के आठ साल भी नही बीते की पत्नी स्वर्ग सिधार गयी। उस वक्त पत्नी गर्भवती थी । नतिजतन प्रबोध को औलाद का सुख भी नही मिल सका। रामलीला के मंच पर राम का कीरदार बन कर सटीक धनुष का निशाना साधने वाला प्रबोध अब सुरदास बन चुका है। उसको आंख से कुछ दिखायी नही देता। वावजूद हारमोनियम की पटरी पर उनकी अंगुली सुर के सरगम के साथ सरपट दौड़ती है। उनके सुरीले तान के लोग कायल है। चौथा पास होने के बाद भी रामचरितमानस सहित अन्य ग्रंथो को उन्होने कठंस्थ कर रखा है। मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड अंतर्गत नगवारा पंचायत के विशुनपुर गांव के प्रबोध झा 62 वसंत पार कर चुके है। किंतु उनकी दर्द भरी कहानी रोंगटे खड़ी कर देती है। वह पचास सालो से रामलीला मंडली मे विभिन्न कीरदारो के रूप मे काम कर रहे है। उनकी शादी 27 फरवरी 1983 को मूर्ति देवी के साथ हुई थी। उस वक्त प्रबोध झा रामलीला मे राम का बेहतर किरदार निभाते थे।इनके कीरदार व अभिनय को देखने लोग दूर दूर से आते थे। रामलीला पार्टी मे विभिन्न इलाको मे जाने के कारण वह अक्सर घर से बाहर रहते थे। वर्ष 1991 मे परिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर इनकी पत्नी मूर्ति देवी ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। औलाद के लिए तरस रहे प्रबोध को गर्भवती पत्नी की मौत ने झकझोर कर रख दिया। वह काफी उदास रहने लगे।  वावजूद उन्होने रामलीला मे किरदार निभाना नही छोड़ा। उनकी आंख की रोशनी काफी कम हो चली। उनके आंख का आपरेशन कोलकत्ता के बाबूहट्टी अस्पताल मे कराना पड़ा। किंतु डॉक्टरो की लापरवाही से इनके आंखो की रोशनी चली गयी। अब इन्हे कुछ नही दिखायी देता है। उम्र के इस पड़ाव मे भी वह पत्नी,औलाद व नयन के सुख से वंचित है। वावजूद रामलीला के साथियो ने दुख की घड़ी मे इनका साथ नही छोड़ा है। अब इनकी सेवा व्यास के रूप मे ली जा रही है। अब वह हारमोनियम के धुनो पर सबको नचाते है। उनके शास्त्रिय संगीत,लोकस्वर व गजल के सभी दीवाने है। उन्होने मुजफ्फरपुर के एडवोकेट किंज्लक वर्मा से शास्त्रिय संगीत का कोर्स किया है। वह भी चौथा उतीर्ण होकर। वह कैलाश गिरी,बसुनायक,बद्री कवि व राधेश्याम के कविता को भी कठंस्थ कर चुके है। भाईयो ने इनका साथ छोड़कर मध्य प्रदेश मे बस गये है। हालांकि चचेरे भाई इनका ख्याल जरूर रखते है। जबकि रामलीला मंडली मे तो इनको किसी की कमी महसूस नही होती। उम्र के अंतिम पड़ाव मे चल रहे इनके हमउम्र विनोद झा श्रवण कुमार की तरह कांधे के सहारे इन्हे नित्यक्रिया को ले जाते है। सभी कामो मे साये की तरह इनके साथ चिपके रहते है। अन्य कालाकारो को इनका मार्गदर्शन मिलता रहता है। रामलीला मंडली के प्रोपराइटर शैलेंद्र मिश्र बताते है कि प्रबोध झा कालाकारो के लिए आदर्श है। माला(भोजन) का इंतजाम नही भी होने पर भी लोगो की सेवा देते है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मोहम्मद रफी के आखरी अल्फाज- तो, मैं चलूं….

महान पार्श्व गायक मो. रफी आज हमारे बीच भले नही हो, किंतु, उन्हें भूलना...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार के किसान और बेरोजगार: आखिर क्या है असली समाधान?

बिहार की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी नहीं, आय की कमी है KKN ब्यूरो। बिहार की...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

18 साल बाद जिंदा लौट आया वह बेटा, जिसे परिवार ने मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार

बिहार के छपरा से सामने आई यह खबर किसी चमत्कार से कम नहीं है।...

बिहार में ट्रेनिंग के दौरान मुकसुदपुर के होमगार्ड जवान की मौत

बिहार में होमगार्ड Training के दौरान एक जवान की मौत हो गई। यह हादसा...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...

मुजफ्फरपुर में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख वार्ड नंबर 6 में मंगलवार की...

बिहार में स्नातक के छात्रों ने परीक्षा की कॉपियों में लिखा : गुरुजी, अगर आपने मुझे पास नहीं किया तो मेरी शादी नहीं हो...

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) हमेशा अपनी अनोखी...