होमNationalक्रिकेट मैदान के कुछ यादगार पल

क्रिकेट मैदान के कुछ यादगार पल

Published on

विराट ने अपने फैन्स को क्यूं डाटा

KKN लाइव न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2019 खत्म हो चुका है और वर्ष 2020 दस्तक दे चुका है। क्रिकेट के नजरीए से देखे तो वर्ष 2019 हमें कई खट्टी-मीठी यादों के साथ छोड़ गया है। पिछले 12 महीनों में क्रिकेट की दुनिया में हमने बहुत से यादगार पल देखे। कितने नए क्रिकेटर उभर कर सामने आए तो वहीं, क्रिकेट की दुनिया में कई नए रिकॉर्ड भी बने। क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसे पल भी आये, जिनसे कभी आंखों में आंसू आए तो कभी चेहरे पर मुस्कान आया। आईसीसी वर्ल्ड कप के दौरान स्टीव स्मिथ की हूटिंग पर विराट कोहली का फैन्स को डांटना, बांग्लादेशी खिलाड़ी के चोटिल होने पर भारतीय को उन्हें देखने आना, आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड की फाइनल मैच में ग्रेसफुल हार… ये कुछ ऐसे ही पल हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में मिसाल कायम की।

कार्लोस ब्रेथवेट की शानदार पारी काम नहीं आया विंडीज को

वेस्टइंडीज को टी-20 वर्ल्ड कप में चार लगातार छक्के मार कर जीत दिलाने वाले कार्लोस ब्रेथवेट के लिए 2019 का विश्व कप काफी निराशाजनक रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 5 रन की जरूरत थी, उन्होंने लंबा हिट लगाया, लेकिन बाउंड्री पर वह लपके गए। अपनी इस शानदार पारी के बाद ब्रेथवेट निराशा से जमीन पर बैठ गए। इस दौरान न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कार्लोस के सिर पर हाथ रखकर उन्हें सांत्वना दी। यह तस्वीर वर्ल्ड कप के दौरान काफी फेमस हुई थी।

जब विराट कोहली ने फैन्स को समझाया

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान विराट कोहली ने फैंस से कहा कि वे स्टीव स्मिथ का मजाक न उड़ाएं। कोहली और स्मिथ के अच्छे रिश्ते हैं। बेशक कोहली ने कहा था कि ब्रेन फेड स्कैंडल के बाद दोनों की दोस्ती खत्म हो गई है। लेकिन दो साल बाद विश्व कप के पहले मुकाबले में जब दोनों टीमें आमने-सामने थीं तो फैन्स बॉल टेंपरिंग मामले को लेकर स्मिथ का मजाक उड़ा रहे थे। ऐसे में विराट कोहली ने ना केवल फैन्स को ऐसा करने से रोका, बल्कि फैन्स से स्मिथ का हौसला बढ़ाने के लिए भी कहा। कोहली के इस जेस्चर को क्रिकेट में बहुत सराहा गया।

विरोधी टीम के प्रति स्नेह

भारत और बांग्लादेश के बीच ईडन गार्डन्स में हुए डे-नाइट टेस्ट में मोहम्मद शमी की एक गेंद नईम हसन के हेलमेट पर लगी। जिससे हसन मैदान पर गिर पड़े तो विराट कोहली के बुलाने पर भारतीय फिजियो नितिन पटले फौरन मैदान में पहुंच गए और उन्हें देखा। कोहली और टीम के अन्य सदस्य भी हसन के आसपास एकत्रित हो गए। यह सही मायने में क्रिकेट की स्प्रिट थी। बीसीसीआई ने इस घटना का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। जिस पर फैंस ने भी खूब कमेंट्स किए। इसे शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा, ‘अंत में सब सिर्फ इसी के बारे में है…यानी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’।

न्यूजीलैंड की ग्रेसफुल हार

आईसीसी विश्व कप 2019 के फाइनल में जब मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर भी टाई हो गया तो अधिक चौके मारने की वजह से इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया। न्यूजीलैंड टीम को झटका लगा, लेकिन उनके कप्तान ने बहुत ही ग्रेसफुल ढंग से अपनी हार स्वीकार करके क्रिकेट इतिहास में एक उदाहरण सैट किया। इसके अलावा आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में ऐसे और भी कई लम्हें देखने को मिले, जिन्होंने आपकी आंखों को खुशी से नम कर दिया।

जब कोहली लौटे पवेलियन

आईसीसी विश्व कप 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा ही रोमांच के चरम पर रहता है। भारत ने इस साल के विश्व कप में भी पाकिस्तान को मात दी। लेकिन इस मैच में मोहम्मद आमिर के एक बाउंसर पर अंपायर ने कोहली का नॉट आउट दिया, लेकिन कोहली जेंटलमैन की तरह पवेलियन की तरफ चल दिए। सोशल मीडिया पर विराट कोहली के इस व्यवहार की जमकर तारीफ हुई थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

More like this

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

डायबिटीज लाइलाज है या इलाज का तरीका पुराना पड़ चुका है?

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज, 136 मिलियन प्री-डायबिटीज की जद में; दुनिया...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...