होमBiharMuzaffarpurमीनापुर में पैक्स अध्यक्षो की बादशाहत बरकरार

मीनापुर में पैक्स अध्यक्षो की बादशाहत बरकरार

Published on

नौ पंचायतो का परिणाम घोषित

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर प्रखंड कार्यालय में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को तिसरे चरण का मतगणना जारी है। तीन घंटा बिलम्ब से सुबह करीब दस बजे से जारी मतगणना में अभी तक अधिकतर पैक्स पर पुराने अध्यक्ष का बादशाहत बरकरार है। हालांकि, घोसौत और तुर्की पश्चिम के मतदाताओं ने नए उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। जबकि, जामिन मठिया के निर्वतमान अध्यक्ष ने चुनाव नहीं लड़ने का पहले ही निर्णय लिया था।

इनकी हुई जीत

निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि कोइली पैक्स से रणधीर कुमार, गोरीगामा से अरूणेन्द कुमार सिंह, अलीनेउरा से अशोक कुमार सिंह, घोसौत से ललन ठाकुर, चतुरसी से रामश्रेष्ठ राय, जामिन मठिया से सोनेलाल सहनी, चांदपरना से आशुतोष कुमार, तुर्की पश्चिम से कृष्णनंदन प्रसाद और टेंगरारी से प्रकाश सिंह चुनाव जीत गए हैं।

कुव्यवस्था से भड़के कर्मी, किया हंगामा

मतगणना कक्ष में समुचित सुविधा नही होने से नाराज मतगणना कर्मियों ने शनिवार की शाम को तिसरे राउंड की गिनती के बाद हंगामा करने लगे। कर्मचारी देर रात तक मतगणना करने से इनकार कर रहे थे। हंगामे के कारण मतो के गिनती का काम करीब आधा घंटा तक रुका रहा। हांलाकि, निर्वाची अधिकारी के समझाने पर लोग शांत हो गए और चौथे राउंड की गिनती शुरू हो गई।

शौचालय का रोया रोना

मतगणना कर्मी दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे बुलाया गया था। जबकि, करीब तीन घंटे बाद गिनती का काम आरंभ हुआ। कर्मी ने बताया कि मतगणना कक्ष के समीप शौचालय नहीं है। इसके अतिरिक्त नाराज कर्मचारियों ने घटिया चाय और नास्ता पड़ोसने का आरोप भी लगाया। दूसरी ओर निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को किसी भी तरह की परेसानी नही हो, इसके लिए समुचित कदम उठाये जा रहें हैं। बतातें चलें कि मीनापुर में दस टेबुल पर दो या तीन पंचायतो की एक साथ गिनती की जा रही है। हिन्दी के अल्फाबेट के मुताबिक आज 14 पंचायतो की गिनती होनी थी। जबकि, बाकी के 13 पंचायतो की गिनती रविवार को होना निर्धारित था। स्मरण रहे कि धरमपुर  पंचायत में कोरम पूरा नहीं होने की वजह से चुनाव स्थगित हो चुका है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बीएचयू की पहचान मालवीय के सपने से आधुनिक भारत के ज्ञान-केंद्र तक

केवल एक विश्वविद्यालय नहीं 110 साल का शानदार सफर काशी की धरती पर गंगा...

शेरशाह का मकबरा, जहां पानी के बीच खड़ा है इतिहास का एक अनोखा अध्याय

गया से वाराणसी की राह में सासाराम गया से वाराणसी की ओर बढ़ते हुए सड़क...

बोधिवृक्ष से बोधगया तक: जिस पेड़ के नीचे बदली इंसान की सोच

इतिहास आज भी कई अनकही कहानियां समेटे है एक पेड़, एक साधक और एक ऐसी...

भारत और नेपाल के रिश्तों में ऐसी कौन-सी दरार आई, जो आज तक भरी नहीं?

भारत और नेपाल के सदियों पुराने रिश्तों में दरार क्यों आई? 2015 की मधेशी...

More like this

नीतीश सेतु: सम्राट चौधरी का एक फैसला, बिहार की राजनीति में कई संदेश

क्या बीजेपी ने जेडीयू को दिया नया भरोसा? कभी-कभी राजनीति में सबसे बड़ा संदेश किसी...

प्रेम की कहानी में सत्ता का इतिहास या गांधी परिवार की विरासत बचाने की कोशिश?

एक किताब, कई सवाल। क्या सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के अनकहे सच सामने...

बिहार एनडीए में बेचैनी की आहट, मोदी के मंच पर नीतीश होंगे क्या?

क्या बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय लिखे जाने की तैयारी है? क्या...

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में छिपी है बिहार की बाहुबली राजनीति की बड़ी कहानी

चार लाख मेहमानों का दावा, ढाई करोड़ की डिफेंडर, प्रधानमंत्री को न्योता और लालू-तेजस्वी...

लोकतंत्र जनता की सेवा का माध्यम है या सत्ता हासिल करने का कारोबार?

आदर्श राजनीति में जनकल्याण, जवाबदेही और विचारों का संघर्ष होना चाहिए। लेकिन जब चुनावी...

ट्रंप की मध्यावधि चुनाव में शिकस्त: क्या बदलने जा रही है दुनिया की राजनीति?

ईरान युद्ध, तेल संकट और भारत के लिए खुल रहे नए रास्ते अमेरिका के मध्यावधि...

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट: 1 की मौत, 6 घायल; 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

जांच के घेरे में निर्माण कार्य और आपात प्रतिक्रिया बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार, 2...

क्या सच में जाएगी एमएलसी की कुर्सी, संविधान में क्या है प्रावधान

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता को लेकर अटकलबाजी आरंभ बिहार की राजनीति में...

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज अब भाजपा के साथ

सम्राट सरकार को समर्थन से बिहार में बदलेगा सियासी समीकरण? बिहार विधान परिषद के चुनाव...

तिरहुत स्नातक में वंशीधर ब्रजवासी का दबदबा कायम, शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह की वापसी

तिरहुत की दोनों एमएलसी सीटों पर बदला चुनावी इतिहास बिहार विधान परिषद के 2026 के...

क्या शिक्षित समाज लोकतांत्रिक भागीदारी से दूर हो रहा है?

बिहार एमएलसी चुनाव: आंकड़ों ने खड़े किए गंभीर सवाल लेखक: मितेश झा जब समाज का शिक्षित...

महवल लेदर पार्क की फाइलों में क्या दर्ज है?

रोजगार का हिसाब अब भी अधूरा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी बियाडा की वेबसाइट...

क्या महवल से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 2,100 रोजगार का दावा कितना बड़ा?

मुजफ्फरपुर का लेदर पार्क 15 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल में...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...