गुरूवार, फ़रवरी 26, 2026 2:49 अपराह्न IST
होमCrimeतीन बच्चो के नदी में डूबने का हुआ खुलाशा

तीन बच्चो के नदी में डूबने का हुआ खुलाशा

Published on

हत्या के आरोप में कलयुगी मां गिरफ्तार

डूबने से हुइ्र बच्चे की मौत

KKN लाइव न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत सिवाईपट्टी थाना के शीतलपट्टी गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों की पिछले दिनो डूबने से हुई मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, पारिवारिक विवाद में मां ने अपने चार बच्चो के साथ नदी में छलांग लगा कर सुदकुशी करने का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान मां और उसके एक बच्चे को ग्रामीणो ने बचा लिया। किंतु, उसके तीन बच्चो की मौत हो गई।

पिता के बयान पर केस दर्ज

बच्चों के पिता शुत्रुघ्न राम के बयान पर सिवाईपट्टी पुलिस ने बच्चों की हत्या करने और खुद आत्महत्या करने की कोशिश करने की एफआईआर दर्ज कर बच्चे की मां रीना देवी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चों के नदी में डूबने की यह घटना 16 जुलाई की है। सिवाईपट्टी के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि रुपये की खातिर फोन पर रीना का अपने पति से विवाद हुआ था और इसी गुस्से में उसने पहले अपने चारों बच्चों को बागमती की उपधारा के गहरे पानी में डूबने के लिए फेंक दिया और बाद में खुद भी नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, महिला को डूबते देख ग्रामीणों ने उसे और

नदी से निकला बच्चे का शव

उसकी बेटी राघा को पानी से जिंदा निकाल लिया था। लेकिन उसके पुत्र अर्जुन, राजा और पुत्री ज्योति की डूबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद तीनों बच्चों का शव बरामद कर लिया गया था।

पंजाब में रह कर मजदूरी करता है पिता

विदित हो कि शत्रुघ्नन राम पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं और घटना की सूचना मिलने के बाद अपने गांव आएं है। शत्रुघ्नन राम ने बताया कि उसकी पत्नी रीना देवी को पिछले वर्ष मस्तिष्क ज्वर हो गया था और वह कभी-कभी विक्षिप्त की तरह व्यवहार करती है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनो रुपये के लिए उनकी पत्नी ने फोन किया था और इसी बात पर पति पत्नी के बीच फोन पर ही कहासुनी हो गई। हालांकि, उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि बात इतनी बढ़ जायेगी। फिलहाल, शत्रुघ्नन ने अपने बच्चों की हत्या करने का पत्नी पर आरोप लगाते हुए एफआईआर करायी है।

बच्चो के शव पर विलाप करती मां

पति से विवाद में बच्चों संग नदी में कूदी थी महिला : डीएम

मीनापुर की रीना देवी व उसकी बच्ची राधा को बचाये जाने और उसके तीन बच्चों के डूबने के मामले में डीएम आलोक रंजन घोष ने बड़ा खुलाशा किया है। डीएम ने इसे एक आपराधिक मामला बताया है। डीएम की माने तो महिला ने पति से विवाद के बाद बच्चों सहित नदी में छलांग लगायी थी। इस क्रम में महिला व एक बच्ची को बचा लिया गया जबकि तीन बच्चे डूब गए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच करायी जा चुकी है और इस मामले में बाढ़ राहत देने की कोई वजह नहीं है। इसकी जगह अब उस महिला पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

जातीय जनगणना: क्या आंकड़ों से बनेगी नीति या फूटेगी राजनीति?

क्या भारत अपनी असली सामाजिक तस्वीर देखने के लिए तैयार है? अगर हर जाति...

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...