होमBiharMuzaffarpurमुजफ्फरपुर का ग्रामीण इलाका बिजली संकट की चपेट में

मुजफ्फरपुर का ग्रामीण इलाका बिजली संकट की चपेट में

Published on

उमस भरी गर्मी से हलकान लोग और एईएस से दम तोड़ रहें हैं बच्चे

बिहार के मुजफ्फरपुर का ग्रामीण इलाका इन दिनो लगातार बिजली संकट झेलने को अभिशप्त हो चुका है। मीनापुर सहित कई ग्रामीण इलाको में एक ओर जहां एईएस का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल है। ऐसे में मामुली बारिश या तुफान के बाद घंटो बिजली की आपूर्ति ठप रहने से लोगो में आक्रोश पनपने लगा है। मेडिकल पावर सब स्टेशन से जुड़े मीनापुर फीडर का आलम ये है कि 24 घंटे में बमुश्किल से 10 घंटा बिजली मिल जाये तो गनिमत है। बनघारा पावर सब स्टेशन का भी कमोवेश यहीं हाल है।

बिजली की कमी का जन-जीवन पर असर

गौर करने वाली बात ये है कि पानी की किल्लत अब गांव में भी दस्तक दे रही है। ऐसे में बिजली की कमी से लोग हलकान है। आटाचक्की सहित कई अन्य घरेनू उद्योग बूरी तरीके से प्रभावित हो रही है। आरओ ट्रिटमेंट प्लांट ठप होने के कगार पर है। मीनापुर, टेंगराहां और टेंगरारी का टेलीफोन एक्सचेंज पावर की कमी का रोना रो रहा है। बैटरी डिस्चार्ज होने की वजह से मोबाइल बंद हो जाने से लोगो का बाहरी दुनिया से संपर्क कटने लगा है। नतीजा, गांव में भी जेनरेटर का कारोबार धड़ल्ले से फलने-पूलने लगा है। इस सब के बीच उमस भरी भीषण गर्मी से कोहराम मचा है। स्मरण रहें कि तुफान की वजह से मीनापुर के मदारीपुर गांव में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थीं। जिसको 17 रोज बाद पिछले दिनो चालू किया गया है।

सड़को पर निकलने लगें हैं आक्रोशित लोग

बिजली की आपूर्ति बार- बार रुकने से लोगो में आक्रोश पनपने लगा है। आक्रोशित लोगों ने शहर से गांव तक जगह-जगह सड़क जाम कर विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शहर में कई स्थानों पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर घंटों आवागमन बाधित रखा। चंदवारा, लक्ष्मी चौक और पताही इलाके में लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। लक्ष्मी चौक व आसपास के इलाकों में लगातार बिजली ट्रिपिंग व बीते दो रातों को आपूर्ति बाधित रहने से आक्रोशित लोगों ने चौक से मन किनारे होकर सिकंदरपुर जाने वाले रास्ते पर बुधवार को प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया। इधर, मीनापुर में बिजली की किल्लत से तंग आकर छात्र राजद के जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने लोक शिकायत अधिनियम के तहत मामला दर्ज करा दिया है।

 

नहीं सुनतें हैं अधिकारी

 

कहतें हैं कि समस्या सिर्फ बिजली संकट  की नहीं है। बल्कि, अधिकारी की लापरवाही इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। मामुली फॉल्ट होने पर भी कई-कई घंटो तक बिजली की आपूर्ति बंद होना यहां आम हो गया है। ताज्जुब की बता ये है कि मीनापुर फीडर की देख-रेख करने वाला लाइन मैन पोल पर चढ़ने में सक्षम ही नहीं है। ऐसे में प्राइवेट मिस्त्री की मनमानी से उपभोक्ता परेसान है। अधिकांश उपभोक्ताओं ने बताया कि अधिकारी फोन नहीं उठातें हैं। नतीजा, महज एक कम्पलेन दर्ज कराने में ही यहां घंटो बीत जाता है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

ब्रह्मपुत्र पर चीन की चाल? महाडैम के नीचे क्या छिपा है

ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ते में क्या कोई ऐसा खतरा तैयार हो रहा है, जिसका...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

More like this

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...