बुधवार, मार्च 4, 2026 4:36 पूर्वाह्न IST
होमBiharभारत बंद का उत्तर बिहार में दिखा व्यापक असर

भारत बंद का उत्तर बिहार में दिखा व्यापक असर

Published on

बिहार के अधिकांश इलाको में भारत बंद का व्यापक असर मंगलवार को देखा गया। संविधान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से आहूत इस बंद को राजद सहित सभी वाम दलों व ट्रेड यूनियनों का समर्थन प्राप्त था। इसके अतिरिक्त कई अन्य छोटी-छोटी पार्टियों ने भी बंद के समर्थन का एलान किया हुआ था। बंद समर्थक आर्थिक आधार पर सामान्य वर्ग को दी गई आरक्षण का विरोध व पिछड़ वर्ग कैटगरी को 70 फीसदी आरक्षण देने की मांग करते हुए बन संपदा से आदिवासी को को बेदखल करने के बिरोध में सड़क पर उतरे थे।

मुजफ्फरपुर में दिखा असर


मुजफ्फरपुर में बंद का सबसे अधिक असर फोरलेन व शहर के कई क्षेत्रों में देखा गया। फोरलेन पर गाड़ियां नहीं चल रही थी। सुबह में ही जीरोमाइल चौक को बंद समर्थकों ने जाम कर दिया। इसके कारण शहर में आखाड़ाघाट रोड पर जाम लग गया। कई स्कूलों की बसें जाम में फंस गयी। इसके कारण छात्र स्कूल में नहीं पहुंच सके। इंटर के परीक्षार्थियों को अपने सेंटर पर पहुंचने में परेशानी हुई। दूसरी ओर बंद समर्थको ने परीक्षार्थियों को रोके जाने से इनकार किया है। इधर, जिला प्रशासन की ओर से सार्वजनिक जगहों पर मजिस्ट्रों के साथ पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। डीएम आलोक रंजन घोस, एसएसपी मनोज कुमार पल-पल की जानकारी ले रहे थे।


दरभंगा में रेल का परिचालन रोका


वहीं, मोतिहारी में कुछ जगहों पर रोड भी जाम किया गया। दुकानें बंद रहीं। भारत बंदी के दौरान रक्सौल के कोइरिया टोला नहर चौक पर रोड जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। बंद समर्थको ने सड़क पर जम कर प्रदर्शन किए और बंद को सफल बनाने की लोगों से अपील की। दरभंगा जंक्शन के आउटर सिग्नल म्यूजियम गुमटी के समीप जानकी एक्सप्रेस को बंद समर्थकों ने रोका। जयनगर से कटिहार जाने वाली जानकी एक्सप्रेस के परिचालन को आईसा समर्थकों ने म्यूजियम गुमटी पर करीब 10 मिनट तक बाधित किया। लहेरियासराय टॉवर चौक को बंद समर्थकों ने जाम कर नारेबाजी की। घनश्यामपुर में बस सेवा बंद रही। हालांकि, अन्य वाहनों का आवागमन सामान्य रहा।


बिरौल में दिखा असर


बिरौल में भारत बन्द का मिला-जुला असर देखा गया है। छोटी वाहन सड़क पर चलते दिख रहे थे। मुख्य सड़क एसएच 56 के प्रखंड मुख्यालय के सामने बन्द समर्थक सड़क जाम करके नारा लगाने लगे। हायाघाट में राजद एवं भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय- बहेड़ी पथ को अनार पावर सब स्टेशन के निकट जाम किया। बहेड़ी प्रखंड के बसकट्टी गांव में 13 प्वाइंट रोस्टर को लेकर छात्र राजद एवं युवा भारत विकास बोर्ड के कार्यकर्ताओं ने बहेड़ी मुख्य सड़क एसएच 88 को जाम कर दिया।


मधुबनी में प्रदर्शन


मधुबनी जिले में भारत बंद का मिलाजुला असर रहा। जगह-जगह विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद में शामिल होकर सड़क जाम व प्रदर्शन किया। फुलपरास में एचएच जाम कर कार्यकर्ताओं ने अपने गुस्से का इजहार किया। केन्द्र सरकार को लोकसभा चुनाव में इसके लिए सबक सिखाने पर अपनी प्रतिबद्धता जताई। जयनगर में कार्यकर्ताओं ने बाजार को जाम किया। वहीं शहर में आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा शहर में जगह-जगह यातायात बाधित किया। केन्द्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचन की। बंद के दौरान यातायात प्रभावित हुई।


अन्य जिलो में भी देखा गया असर


इसके अतिरिक्त सीतामाढ़ी, शिवहर, सारण, पूर्वी चंपारण, छपरा, हाजीपुर व वैशाली आदि जिला में बंद का असर देखा गया। सूबे की राजधानी पटना में भी बंद समर्थको ने पटना रांची हाईवे को जाम कर दिया और सड़को पर सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

आख़िरी मुगल बादशाह की वह चीख जो आज भी गूंजती है

क्या बहादुर शाह ज़फ़र सिर्फ एक बूढ़े शायर थे… या 1857 की क्रांति का...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

लाउडस्पीकर पर सियासत या सेहत की लड़ाई? बिहार विधान परिषद में क्यों मचा शोर?

बिहार विधान परिषद में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा जिस गंभीरता से उठाया गया, उसने...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

More like this

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

बिहार में बारिश का कोई अलर्ट नहीं, सुबह और रात में हल्का कोहरा संभव

मौसम विभाग ने रविवार, 8 फरवरी 2026 के लिए बिहार का ताजा weather update...

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 : 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में परीक्षा, सख्त प्रवेश नियम लागू

Bihar School Examination Board ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी कर ली...

Bihar Weather Update : पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड, 25 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bihar में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पछुआ हवाओं के तेज...

जिला जज शिल्पी सोनी राज का हार्ट अटैक से निधन, शोक में न्यायिक जगत

बिहार के नवादा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नवादा की जिला...

Bihar Weather Update : सर्द पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट

 बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। अगले तीन दिनों तक...