रविवार, फ़रवरी 22, 2026 9:46 अपराह्न IST
होमBiharरालोसपा का आंतरिक कलह आया सतह पर

रालोसपा का आंतरिक कलह आया सतह पर

Published on

बिहार में रालोसपा का आंतरिक कलह सतह पर आ गया है। विवाद की ताजा कड़ी में पार्टी के कार्यकारी अध्‍यक्ष नागमणि ने पार्टी से इस्‍तीफा देने की घोषणा करते हुए पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा पर कई गंभीर आरोप भी लगाएं हैं।


उपेन्द्र कुशवाहा पर लगाया आरोप


बहारहाल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में ऑल इज वेल नहीं लग रहा है। कभी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के करीबी रहे नागमणि ने पार्टी से इस्‍तीफा देकर एक नया बखेरा खड़ा कर दिया है। उन्‍होंने उपेंद्र कुशवाहा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। नागमणि के अनुसार कुशवाहा ने आगामी लोकसभा चुनाव में मोतिहारी सीट के लिए पार्टी का टिकट नौ करोड़ रुपये में बेंच दिया है। खास बात यह भी है कि कभी कुशवाहा को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से भी अधिक प्रभावशाली बता चुके नागमणि ने अब कुशवाहा को केवल एक सीट देने की महागठबंधन से अपील करने लगें हैं। उधर रालोसपा ने नागमणि के आरोप को बेबुनियाद बताया है। कहा कि जब महागठबंधन में टिकट का अभी तक डिसीजन ही नहीं हुआ है, तो खरीद-बिक्री का आरोप समझ से परे है।


कारण बताओं नोटिस के जवाब में दिया इस्तीफा


विदित हो कि नागमणि को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पार्टी ने उन्हें पहले ही राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद से हटाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। स्मरण रहें कि शुक्रवार को नागमणि एक समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दिखे थे तथा उनकी तारीफ की थी। इसके बाद जारी पार्टी के नोटिस का जवाब नागमणि को तीन दिनों में देना था। इसी बीच सोमवार को उन्‍होंने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया।


लाठीचार्ज में घायल नहीं हुए थे कुशवाहा


नागमणि ने खुलाशा किया है कि बीते दिनों रालोसपा के शिक्षा सुधार की मांग को लेकर किए गए आक्रोश मार्च के दौरान लाठीचार्ज में उपेंद्र कुशवाहा घायल नहीं हुए थे और गलत बयानी के लिए उन्होंने बिहार के लोगो से माफी मांगी है। नागमणि ने अपने बयान में कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा शहीद होने का स्वांग रच कर मतदाताअें को भ्रमित करना चाहतें थे। इस बीच रालोसपा ने बयान जारी कर नागमणि के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए इस पर आश्‍चर्य व्‍यक्‍त किया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव सत्‍यानंद प्रसाद दांगी ने कहा कि नागमणि अपने और अपनी पत्‍नी के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा के मना करने पर वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गए।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

बिहार में बारिश का कोई अलर्ट नहीं, सुबह और रात में हल्का कोहरा संभव

मौसम विभाग ने रविवार, 8 फरवरी 2026 के लिए बिहार का ताजा weather update...

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 : 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में परीक्षा, सख्त प्रवेश नियम लागू

Bihar School Examination Board ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी कर ली...

Bihar Weather Update : पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड, 25 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bihar में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पछुआ हवाओं के तेज...

जिला जज शिल्पी सोनी राज का हार्ट अटैक से निधन, शोक में न्यायिक जगत

बिहार के नवादा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नवादा की जिला...

Bihar Weather Update : सर्द पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट

 बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। अगले तीन दिनों तक...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

फरवरी में मौसम का बदला मिजाज, दिन में गर्मी और रात में बढ़ती ठंड

फरवरी के महीने में बिहार का मौसम लगातार लोगों को हैरान कर रहा है।...