रविवार, फ़रवरी 22, 2026 11:18 अपराह्न IST
होमCrimeबिहार के मुजफ्फरपुर में आपराधियों का तांडव, चार की हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर में आपराधियों का तांडव, चार की हत्या

Published on

बिहार का मुजफ्फरपुर जिला इन दिनो अपराधियों की तांडव से कराह रहा है। आए रोज हो रही हत्या और गैंगवार को रेाकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। स्थिति यह है कि अपराधी पुलिस पर भारी पड़ने लगें हैं।


24 घंटे में गैंगवार से थर्राया इलाका


बीते 24 घंटे में कांटी और अहियापुर में दो गैंगवार हुए। मीनापुर में दवा कारोबारी को सरेआम गला रेत दिया गया। बाजार समिति के फल व्यवसायी की हत्या हुई। इसके अलावा लूट व छिनतई की कई छोटी-बड़ी घटनाएं भी हुईं। बावजूद इसके पुलिस की कार्रवाई सिफर ही रहा। एफआईआर और वाहन चेकिंग अभीयान से अधिक पुलिस को अभी तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है।


मीनापुर में दवा कारोबारी का गला रेता


देर शाम मीनापुर थाना के मदारीपुर कर्ण गांव में दवा कारोबारी अनिल कुमार यादव उर्फ मुन्ना का अपराधियों ने चाकू से गला रेत दिया। जख्मी कारोबारी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि इस घटना में पुलिस ने दो लोगों की पहचान कर ली है। इसमें एक मदारीपुर कर्ण गांव का रहने वाला है। जबकि, दूसरा हथौड़ी थाना के चक्की गांव का रहने वाला है। पुलिस छापामारी कर रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है।


अहियापुर में गैंगवार युवक की मौत


शहर से सटे अहियापुर थाने के एसकेएमसीएच परिसर स्थित वन विभाग के मैदान में सोमवार को सहबाजपुर के रौशन कुमार की गैंगवार में हत्या कर लाश फेंक दी गई थी। उसकी चाकू से गोद कर हत्या करने के बाद शव को पत्थर से कूच दिया है। बताया जा रहा है कि वह पुलिस का मुखबिर था। हत्या के कारणों के पीछे शराब तस्करी की सूचना देना बताई जा रही है।


बाजार समिति में फल व्यवसायी की हत्या


इससे पहले अहियापुर बाजार समिति में फल व्यवसायी की हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्टया गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आयी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जख्म गोली के नहीं हैं। परिजनों ने हत्या के आरोप में अहियापुर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर कराई है।


दो शातिर की हत्या


इससे पहले कांटी में एटीएम फ्रॉड गिरोह के दो शातिरों के बीच राशि के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया और दोनो ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दोनों की मौत हो गई। वैसे दोनों की हत्या किसी और ने की या फिर दोनों ने खुद एक-दूसरे को गोली मार दी, इसका खुलासा नहीं हो सका है। मौके से खोखा मिला, लेकिन हथियार नहीं मिल सका है।


अपराधियों के खौफ से दहशत में है लोग


जिले में आये दिन हत्या, लूट और छिनतई की घटनाओं से आमजन दहशत में है। खासकर अहियापुर, मीनापुर, कांटी, मोतीपुर, गायघाट, कुढ़नी, हथौड़ी, सदर आदि इलाके में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देते हैं। वहीं पुलिस तमाशबीन बनी है। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों में भी उबाल है। हालांकि, पुलिस कप्तान खुद अपराध पर नकेल कसने को लेकर लगातार कोशिश कर रहे हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...