होमCrimeबिहार में महिला सिपाही की मौत, पटना पुलिस लाइन में बवाल

बिहार में महिला सिपाही की मौत, पटना पुलिस लाइन में बवाल

Published on

बिहार के पटना पुलिस लाइन में प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों ने जमकर हंगामा मचाया। पुलिस अधिकारियों को दौड़ा–दौड़ाकर पीटा। मीडिया कर्मियों को भी पीटा और समीप के एक मंदिर में घुस कर तोड़फोड़ कर दी। दरअसल, यह प्रशिक्षु पुलिसकर्मी अपने एक साथी महिला पुलिस की डेंगू से मौत होने के बाद भड़क गए।

अधिकारी पर लगा रहें है प्रताड़ित करने का आरोप

पटना के पीएमसीएच में एक महिला पुलिसकर्मी की डेंगू से मौत के बाद प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस लाइन में जमकर हंगामा मचाया। पुलिस कर्मियों ने सिटी एसपी, डीएसपी और सार्जेंट मेजर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठी और डंडे से लैस पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों को खदेड़ दिया और गाड़ियों को तोड़ डाला। मीडिया कर्मियों को भी पीटा।

करनी पड़ी हवाई फायरिंग

आक्रोशित पुलिस कर्मियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। लेकिन, पुलिस कर्मी किसी की भी नहीं सुन रहे हैं। पुलिस कर्मियों के हमले में पुलिस अधिकारियों सहित कई मीडिया कर्मी घायल हो गए हैं।

दोषियों पर कार्रवाई होगी

हंगामे के बीच पटना के एसएसपी मनु महाराज घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और पुलिस कर्मियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि इसके लिए दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कहा कि इस तरह कानून किसी को भी हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

यह है आरोप

घटना से आक्रोशित पुलिस कर्मियों ने हंगामा करते हुए पुलिस लाइन के कमांडेंट मो. मसरुद्दीन के आवास का घेराव किया। पुलिस कर्मियों का आरोप है कि महिला सिपाही की तबीयत खराब होने के कारण वो छुट्टी मांगती रही थी। लेकिन, उसे छुट्टी नही दी गई। जिसके कारण वह अपना इलाज सही से नहीं करा पाई और उसकी मौत हो गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मोहम्मद रफी के आखरी अल्फाज- तो, मैं चलूं….

महान पार्श्व गायक मो. रफी आज हमारे बीच भले नही हो, किंतु, उन्हें भूलना...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार के किसान और बेरोजगार: आखिर क्या है असली समाधान?

बिहार की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी नहीं, आय की कमी है KKN ब्यूरो। बिहार की...

More like this

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

Patna Double Decker Bus : जेपी गंगा पथ पर निजी बुकिंग शुरू, अब बस में मनाएं जन्मदिन और एनिवर्सरी

पटना में शहरी पर्यटन को नया अनुभव देने की दिशा में एक अनोखी पहल...

माघी पूर्णिमा पर बिहार में सड़क दुर्घटनाओं और गंगा में डूबने से 9 लोगों की मौत

बिहार में माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

Unity Mall Patna : अटल पथ के पास बनेगा प्रधानमंत्री एकता मॉल

Patna में एक और बड़ी विकास परियोजना जल्द आकार लेने जा रही है। राजधानी...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...