होमBiharबिहार के मुख्यमंत्री ने किया समाज सुधार वाहिनी का गठन

बिहार के मुख्यमंत्री ने किया समाज सुधार वाहिनी का गठन

Published on

KKN न्‍यूज ब्‍यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रविवार को पटना में सम्मेलन करके समाज सुधार अभियानों को गति देने तथा उनके संकल्पों को पूरा करने के लिए समाज सुधार वाहिनी का गठन कर दिया है। प्रदेश जदयू अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने बाजपट्टी की विधायक तथा दल की वरिष्ठ नेत्री डॉ. रंजू गीता को समाज सुधार वाहिनी का अध्यक्ष बनाया है। उनके साथ ही जदयू की 90 अन्य प्रमुख तथा सशक्त महिला नेत्रियों को ‘समाज सुधार वाहिनी में महत्वपूर्ण जगह दी गई है।

समाज सुधार के दिशा में बढ़ाया कदम

इस मौके पर जदयू नेताओं ने कहा कि जदयू ने बिहार सरकार द्वारा शराबबंदी, दहेजबंदी एवं बाल विवाह-बंदी की दिशा में उठाए गए समाज सुधार के कदमों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी के स्तर पर प्रमुख एवं सक्रिय महिलाओं को लेकर समाज सुधार वाहिनी नाम से एक नया संगठन खड़ा किया है। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीतिक दृष्टि से जहां सुशासन के कार्यक्रमों के जरिए न्याय के साथ विकास की अवधारणा को मूर्त रूप दे रहे हैं, वहीं महात्मा गांधी के चम्पारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष पर समाज सुधार के विभिन्न कार्यक्रमों को भी क्रियान्वित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

महिला कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

इधर, मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना अन्तर्गत धरमपुर में समाज सुधार वाहिनी के प्रदेश महासचिव वीणा देवी ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए महिलाओं के साथ महात्मा गांधी के विचारो को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वाहिनी की पटना में आयोजित महा सम्मेलन में जाने से पहले रविवार की सुवह वाहिनी से जुड़े लोगो ने समाज सुधार की दिशा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का भी संकल्प लिया है। इस मौके पर मीनापुर के मुखिया संघ के अध्यक्ष नीलम कुमारी, जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शकुंतला गुप्ता, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, रीना देवी, श्यामवती देवी आदि मौजूद थी। इसके अतिरिक्त जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मिथिलेश यादव, शिवचंद्र प्रसाद, शिव शंकर सिंह, राजीव झा, बरूण सरकार, रवि शंकर प्रसाद यादव, नवल प्रसाद यादव, शिवा मंडल, मोईम अंसारी, मुनेश्वर दास, नंन्दकिशोर यादव, दिनेश यादव भी मौके पर मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

गया का केंद्रीय विश्वविद्यालय: पटना के एक कमरे से 300 एकड़ के परिसर तक

बिहार के गया में एक ऐसा विश्वविद्यालय है, जिसकी शुरुआत पटना के एक छोटे...

बिहार में टॉल टैक्स का खेल: रोजाना 6 करोड़ से अधिक की वसूली, आखिर कहां जाता है जनता का पैसा?

एक आम आदमी जब अपनी गाड़ी लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकलता है, तो रास्ते...

नीतीश सेतु: सम्राट चौधरी का एक फैसला, बिहार की राजनीति में कई संदेश

क्या बीजेपी ने जेडीयू को दिया नया भरोसा? कभी-कभी राजनीति में सबसे बड़ा संदेश किसी...

छठ महापर्व: प्रकृति की उपासना से आधुनिकता तक

एक ऐसा पर्व जिसमें किसी मंदिर की दीवारें नहीं, बल्कि नदी का किनारा पूजा...

More like this

बिहार में टॉल टैक्स का खेल: रोजाना 6 करोड़ से अधिक की वसूली, आखिर कहां जाता है जनता का पैसा?

एक आम आदमी जब अपनी गाड़ी लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकलता है, तो रास्ते...

नीतीश सेतु: सम्राट चौधरी का एक फैसला, बिहार की राजनीति में कई संदेश

क्या बीजेपी ने जेडीयू को दिया नया भरोसा? कभी-कभी राजनीति में सबसे बड़ा संदेश किसी...

छठ महापर्व: प्रकृति की उपासना से आधुनिकता तक

एक ऐसा पर्व जिसमें किसी मंदिर की दीवारें नहीं, बल्कि नदी का किनारा पूजा...

प्रेम की कहानी में सत्ता का इतिहास या गांधी परिवार की विरासत बचाने की कोशिश?

एक किताब, कई सवाल। क्या सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के अनकहे सच सामने...

बिहार एनडीए में बेचैनी की आहट, मोदी के मंच पर नीतीश होंगे क्या?

क्या बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय लिखे जाने की तैयारी है? क्या...

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में छिपी है बिहार की बाहुबली राजनीति की बड़ी कहानी

चार लाख मेहमानों का दावा, ढाई करोड़ की डिफेंडर, प्रधानमंत्री को न्योता और लालू-तेजस्वी...

लोकतंत्र जनता की सेवा का माध्यम है या सत्ता हासिल करने का कारोबार?

आदर्श राजनीति में जनकल्याण, जवाबदेही और विचारों का संघर्ष होना चाहिए। लेकिन जब चुनावी...

ट्रंप की मध्यावधि चुनाव में शिकस्त: क्या बदलने जा रही है दुनिया की राजनीति?

ईरान युद्ध, तेल संकट और भारत के लिए खुल रहे नए रास्ते अमेरिका के मध्यावधि...

क्या सच में जाएगी एमएलसी की कुर्सी, संविधान में क्या है प्रावधान

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता को लेकर अटकलबाजी आरंभ बिहार की राजनीति में...

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज अब भाजपा के साथ

सम्राट सरकार को समर्थन से बिहार में बदलेगा सियासी समीकरण? बिहार विधान परिषद के चुनाव...

बिहार में अर्नब का कितना असर? 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

जानिए तूफान की असली ताकत बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अर्नब अब बिहार में...

तिरहुत स्नातक में वंशीधर ब्रजवासी का दबदबा कायम, शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह की वापसी

तिरहुत की दोनों एमएलसी सीटों पर बदला चुनावी इतिहास बिहार विधान परिषद के 2026 के...

क्या शिक्षित समाज लोकतांत्रिक भागीदारी से दूर हो रहा है?

बिहार एमएलसी चुनाव: आंकड़ों ने खड़े किए गंभीर सवाल लेखक: मितेश झा जब समाज का शिक्षित...

क्या महवल से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 2,100 रोजगार का दावा कितना बड़ा?

मुजफ्फरपुर का लेदर पार्क 15 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल में...

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...