होमCrimeनकाबपोश अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी से लूटे 2.36 लाख रुपये

नकाबपोश अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी से लूटे 2.36 लाख रुपये

Published on

KKN न्‍यूज ब्‍यूरो। बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना से दो किलोमीटर की दूरी पर बहबल बाजार के एक निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर 2.36 लाख रुपये लूट कर पुलिस को जबरदस्त चुनौती दे दिया है। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार चार नकाबपोश अपराधियो ने मंगलवार की दोपहर ढाई बजे दिन के उजाले में घटना को अंजाम देकर आराम चले गए और किसी को इसकी कानो-कान भनक तक नहीं लगी। इस संबंध में प्रबंधक सुशील कुमार सिंह के बयान पर थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद जब पुलिस हरकत में आई तब जाकर लोगो को मालुम चला।

पुलिस के अधिकारी के मुताबिक मामला संदिग्ध

इधर, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में मामला संदेहास्पद लग रहा है। पुलिस ने कार्यालय के सभी रजिस्टर को जांच के लिए जब्त कर लिया है। ताज्जुब की बात तो ये कि घटना की छानबीन में जुटी पुलिस को कैश ड्रा से 1.14 लाख रुपये भी मिले हैं। अब सवाल उठ रहा है कि अपराधियों ने उक्त राशि को क्यों छोड़ दिया?

ऐसे हुई घटना

शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त दो महिला ग्राहक कार्यालय में मौजूद थीं। चार नकाबपोश अपराधी अचानक से कार्यालय में घुस आये और भीतर से कमरे को बंद करके सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया और दराज से 2 लाख 36 हजार 275 रुपये लूटकर फरार हो गए। अपराधियों ने सभी कर्मियों व ग्राहकों को कार्यालय में ही बाहर से बंद कर दिया। बाद में एक कर्मी खिड़की से होकर बाहर निकला और मेनगेट खोला। गौरतलब है कि घटना के बाद किसी भी कर्मचारी ने शोर नहीं मचाया और ग्रामीणों को बहुत देर के बाद घटना की जानकारी मिलना वास्तव में चौका देता है।

पूर्व में भी कार्यालय हो चुका है सील

इससे पहले 19 अगस्त 2015 को पुलिस ने इस कार्यालय पर फर्जीवाड़ा के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। इसके एक कर्मचारी को उस वक्त गिरफ्तार भी किया गया था और कार्यालय को सील कर दिया गया था। हालांकि, लंबी जांच के बाद प्रशासन ने दोबारा कार्यालय चलाने की अनुमति दे दी थी। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की बातें कही जा रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

More like this

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

मुजफ्फरपुर में किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का असली कारण आया सामने

फसल बर्बाद, मुआवजा गायब: लापरवाही का बड़ा खुलासा मुजफ्फरपुर जिले के हजारों किसान फसल बर्बादी...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

BRABU 2nd सेमेस्टर रिजल्ट 2025 जारी, स्नातक सत्र 2024-28 के छात्रों को राहत

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2024–28 का परीक्षा परिणाम गुरुवार देर...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...