शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026 12:06 अपराह्न IST
होमEducation & Jobsआनंद किशोर ने पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर लिया पदभार, कई घोषणाएं...

आनंद किशोर ने पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर लिया पदभार, कई घोषणाएं कीं

Published on

आनंद किशोर ने पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर लिया पदभार

पटना. बिहार बोर्ड के पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर आनंद किशोर ने शनिवार को पदभार ग्रहण कि‍या । पदभार संभालने के बाद उन्होंने बिहार बोर्ड में सुधार की कई घोषणाएं कीं । उन्होंने कहा कि अबतक जो योजनाएं सुधार के लिए बनाई गई थीं, उनमें से 20% काम बचा है और 80% काम पूरा हो गया है। सुधार की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में बिहार बोर्ड में होनेवाली सारी प्रक्रिया कंप्यूटर से की जायेगी। इसके लिए बी एस ई बी – ई आर पी योजना शुरू की जाएगी। जिसमें बोर्ड के सभी विभाग व शाखाओं को पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड किया जायेगा। अध्यक्ष ने बताया कि बिहार बोर्ड कॉलेजों को मान्यता की प्रक्रिया को जल्द ऑनलाइन करने जा रहा है। इसके लिए कॉलेज एफिलिएशन ऑनलाइन सिस्टम विकसित किया जाएगा। जो भी स्कूल-कॉलेज अब मान्यता लेना चाहेंगे उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अगले एक से दो महीने में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। आवेदन के बाद संस्थानों को ऑनलाइन ही समय दिया जाएगा कि कितने दिनों में मान्यता मिलेगी। इससे फायदा यह होगा कि भ्रष्टाचार की जो भी कथित शिकायतें हैं वो खत्म हो जाएंगी।

मूल्यांकन में गड़बड़ी पर रहेगा ध्यान 

आनंद किशोर ने कहा कि हर साल परीक्षा के बाद मूल्यांकन में गड़बड़ी की शिकायतें आती हैं। शिक्षकों की लापरवाही से मूल्यांकन ठीक से नहीं होता। इसे सुधारने के लिए कदम उठाए जाएंगे। गड़बड़ी करनेवाले शिक्षकों को दंडित किया जाएगा। बेहतर मूल्यांकन करनेवालों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी। जो त्रुटिरहित मूल्यांकन करेंगे उन्हें अतिरिक्त राशि दी जाएगी।

इंटर कॉलेजों में नामांकन के लिए एक विंग विकसित किया जाएगा

इंटर काउंसिल में बनेगा एक और भवन

इंटर काउंसिल कैंपस में एक और भवन बनाने की भी योजना बोर्ड की है। अध्यक्ष ने बताया कि इस भवन में स्कैनिंग सेंटर स्थापित किया जाएगा। छत पर एक्स्ट्रा स्पेस क्रिएट किया जाएगा।

इंटर कॉलेजों में नामांकन के लिए बनाया जायेगा विंग

अध्यक्ष ने बताया कि ओ एफ एस एस के जरिए हर साल इंटर कॉलेजों में नामांकन के लिए एक विंग विकसित किया जाएगा। इसके लिए पद सृजित किए जाएंगे। कई सारे नए पद भी सृजित किए जाएंगे, जिसमें डायरेक्टर आईटी, प्रोजेक्ट मैनेजर, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर जैसे पद हैं। पूरी प्रक्रिया जल्द ही विस्तार से बताई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रमंडलों में स्थित 9 रीजनल ऑफिसों के लिए एक रीजनल ऑफिस सेल बनाई जाएगी। इसका काम रीजनल ऑफिस की मॉनिटरिंग का होगा। सेल में ज्वाइंट सेक्रेटरी रीजनल ऑफिस की नियुक्ति की जाएगी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...

परीक्षा पे चर्चा 2026 परीक्षा के तनाव पर पीएम मोदी करेंगे छात्रों से संवाद

Pariksha Pe Charcha 2026 एक बार फिर देशभर के छात्रों से जुड़ने जा रहा...

IAF Agniveervayu Recruitment 2027 : आज बंद होगी रजिस्ट्रेशन विंडो, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु के रूप में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं...

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 : 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में परीक्षा, सख्त प्रवेश नियम लागू

Bihar School Examination Board ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी कर ली...

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से की सीधी बातचीत

Pariksha Pe Charcha 2026 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के...

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जारी, 5,108 अभ्यर्थियों को मिला JRF

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET December 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित...

Realme P4 Power 5G की पहली सेल कल, 10001mAh बैटरी के साथ बाजार में एंट्री

Realme एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचाने के लिए तैयार है।...

CTET Admit Card 2026 : आज या कल जारी हो सकता है सीटीईटी एडमिट कार्ड

सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने...

BSEB Bihar Board 12th Exam : देर से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी विशेष परीक्षा की सुविधा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों को बड़ी राहत...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

AMU Admission 2026 : शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए अहम खबर...