रविवार, मार्च 1, 2026 11:07 अपराह्न IST
होमNationalउप सभापति के चुनाव में छिपा है राजनीतिक संकेत

उप सभापति के चुनाव में छिपा है राजनीतिक संकेत

Published on

राज्यसभा में उप सभापति का चुनाव, महज किसी की जीत या किसी की हार नहीं है। गौर करने वाली बात यह नहीं कि जीता कौन? बल्कि, गौर करने वाली बात ये है कि जीत की रणनीति क्या थी? कुनबा भड़क जाने के आए रोज प्रकाशित हो रही अटकलो के बीच भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की एकजुटता और महागठबंधन की चाहत रखने वाली कॉग्रेस के नेतृत्व में कुनबे का बिखराव। भविष्य की राजनीति के लिए बड़ा संदेश है। दरअसल, यहीं वह रणनीति जिसमें 2019 के लोकसभा चुनाव की तस्वीर लगना शेष है।

उच्च सदन में विपक्ष की एकजुटता ध्वस्त
एनडीए ने अपने कुनबे को एकजुट रखने के साथ भविष्य के दोस्त भी तलाशे हैं। रणनीति के जानकार मानतें हैं कि यही वह हालात है जो लोकसभा चुनाव और उसके बाद की स्थिति में एनडीएम की मददगार साबित होने वाली है। दूसरी तरफ उच्च सदन में अपनी ताकत से सरकार को डराने वाली विपक्ष की एकजुटता को ध्वस्त करके भाजपा ने राजनीतिक चतुराई के प्रौढ़ संकेत दे दिएं हैं। भाजपा का संकेत स्पष्ट है कि जरूरत पड़ने पर वह उच्च सदन में भी जीत का समीकरण बना सकती है।
अंकगणित पर भारी पड़ा राजनीतिक गणित
उप सभापति के पद परराज्यसभा में जीत दर्ज कर भाजपा ने साबित कर दिया है कि राजनीति की गणित कैसे अंकगणित पर भारी पड़ जाता है। दरअसल यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक वर्चस्व और रणनीति की प्रतिष्ठा, दोनो पर दाव लगी थी। एक ओर जाहां कांग्रेस का नेतृत्व अन्य विपक्षी दलों के साथ रणनीति में उलझा रह गया। वहीं भाजपा ने ऐसे उम्मीदवार पर दांव लगा दिये जिसे विपक्षी खेमे के निर्णायक बीजद का समर्थन भी हासिल हो गया। साथ ही अपने नाराज दोनों सहयोगी दल यानी शिवसेना व अकाली दल को भी साधने में भाजपा के रणनीतिकार सफल हो गये। इतना ही नहीं बल्कि सत्तापक्ष को विपक्ष के खेमे से भी एक सांसद का समर्थन मिल जाना चौका देता है।
कुनबे को एकजुट रखना आसान नहीं
जानकार मानतें हैं कि भाजपा की रणनीति केवल उप सभापति के चुनाव तक ही सीमित नहीं थी। बल्कि, प्ररोक्ष रूप से इसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति का भी झलक देखने को मिल जाता है। कहतें हैं कि यहीं वह वजह है कि इसका कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने स्वयं संभाले हुए था। अन्नाद्रमुक, टीआरएस व बीजद का समर्थन हासिल करना आसान नहीं था, जबकि भाजपा इन तीनों दलों की सत्ता वाले राज्यों में खुद की ताकत बढ़ाकर चुनौती देने की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह ने नवीन पटनायक से बात करके यह संदेश दे ही दिया है कि आने वाले समय में भाजपा व बीजद में नया रिश्ता भी बन सकता है।
तमिलनाडु में नए समीकरण के संकेत
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार के साथ रही अन्नाद्रमुक ने अब राज्यसभा में भी सत्तापक्ष का साथ देकर नए समीकरण के संकेत दे दिएं हैं। तमिलनाडु की राजनीति में अन्नाद्रमुक की धुर विरोधी द्रमुक के कांग्रेस के साथ होने से लोकसभा चुनाव में भाजपा व अन्नाद्रमुक के बीच गठबंधन भी हो सकता है। तेलंगाना की सत्तारूढ़ टीआरएस ने भी भविष्य की रणनीति को देखते हुए सत्तापक्ष का समर्थन करने का फैसला लिया। लब्बोलुआब ये कि चुनाव तो उप सभापति के हुए। पर, संकेत भविष्य के राजनीति का दे गया।

KKN Live के पेज को फॉलो कर लें और शेयर व लाइक भी जरुर करें।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

आख़िरी मुगल बादशाह की वह चीख जो आज भी गूंजती है

क्या बहादुर शाह ज़फ़र सिर्फ एक बूढ़े शायर थे… या 1857 की क्रांति का...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

लाउडस्पीकर पर सियासत या सेहत की लड़ाई? बिहार विधान परिषद में क्यों मचा शोर?

बिहार विधान परिषद में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा जिस गंभीरता से उठाया गया, उसने...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

More like this

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...
00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से की सीधी बातचीत

Pariksha Pe Charcha 2026 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

Budget 2026 : महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा बजट, She Mart और लखपति दीदी को नई रफ्तार

केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर...

Union Budget 2026–27: बजट के बाद क्या सस्ता हुआ, क्या हुआ महंगा

देश की वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026–27 का...

Tatkal Ticket New Rules 2026 : तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव

 Indian Railways ने Tatkal Ticket Booking प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के...

अजित पवार का अंतिम संस्कार : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, शोक में डूबा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की राजनीति ने गुरुवार को एक बड़े और अपूरणीय नेता को खो दिया।...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...

UGC के नए नियम 2026 पर देशभर में बहस, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में इक्विटी कमेटी अनिवार्य

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई...

बारिश के बाद बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में हालिया बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।...

77वें गणतंत्र दिवस पर देश में उत्साह और गर्व का माहौल

भारत सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन...

गणतंत्र दिवस 2026 : आखिर 26 जनवरी को ही क्यों लागू हुआ भारतीय संविधान

भारत पूरे उत्साह और गर्व के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारतीय...

Mann Ki Baat Episode 130 : पीएम मोदी ने साझा की 2016 की यादें, गणतंत्र दिवस से पहले देशवासियों को संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat के 130वें एपिसोड के जरिए...