होमNationalमोदी से गले मिले या गले पड़ गये राहुल

मोदी से गले मिले या गले पड़ गये राहुल

Published on

… और अपना भाषण खत्म करने बाद कॉग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समीप पहुंच कर उन्हें गले से लगा लिया।

मौका था लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा का। उस वक्‍त सब हैरान रह गए, जब कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने अपना भाषण समाप्‍त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंच गए और पीएम के सीने से लिपट गए। बाद में पीएम मोदी ने राहुल की पीठ थपथपाई। पूरा सदन हैरत में था। किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। अब राजनीति के जानकार कहने लगे है कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी से गले मिलाया या पीएम मोदी के गले पड़ गये?
चौकाने वाला था राहुल के तेवर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के तेवर लगातार हमलावर रहे। उन्‍होंने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा और सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाया। लेकिन इस बीच, कई ऐसे कई क्षण आए, जब सदन ठहाकों से गूंज पड़ा। अपने भाषण के दौरान लगातार पीएम मोदी के खिलाफ हमलावर तेवर अपनाने वाले राहुल गांधी अपना भाषण समाप्‍त करने के बाद अचानक उस तरफ बढ़े, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे थे। संसद के सदस्‍य देखते रह गए और फिर वह प्रधानमंत्री के गले जा लगे। इसके बाद जब वह लौटने लगे तो प्रधानमंत्री ने उन्‍हें बुलाया और हाथ मिलाकर उनकी पीठ भी थपथपाई।
राहुल ने खुद के पप्पू कहने पर चुटकी ली
इससे पहले कांग्रेस अध्‍यक्ष ने जोर देकर कहा कि उनके मन में प्रधानमंत्री, बीजेपी और आरएसएस के प्रति किसी तरह की दुर्भावना नहीं है। बल्कि वह इन सभी के आभारी हैं। कहा कि आपने मुझे हिन्‍दुस्‍तानी होने का मतलब समझाया। उस वक्‍त सदन ठहाकों से गूंज पड़ा, जब राहुल गांधी ने सदन में स्वयं कह दिया कि आप मुझे ‘पप्‍पू’ कहकर मेरा मजाक उड़ाते रहते है। बावजूद इसके मेरे मन में आपके लिए कोई दुर्भवाना नहीं है। इससे पहले प्रधानमंत्री की ओर मुखातिब होकर कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि आपके लिए मैं भले ही पप्‍पू हूं, आपके दिल में मेरे लिए कोई नफरत नहीं है। राहुल ने कहा कि मैं आपसे बहुत प्‍यार करता हूं। इसके बाद ही वह अपनी सीट से प्रधामनंत्री के पास जा पहुंचे और उनके गले जा लगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

More like this

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

एक सीट… कई संदेश: आखिर क्यों पूरे बिहार की नजर बांकीपुर पर है?

क्या बांकीपुर का फैसला सिर्फ एक विधायक चुनेगा या बिहार की राजनीति की नई...

बांकीपुर की जंग: भाजपा का अभेद्य किला या प्रशांत किशोर की पहली राजनीतिक परीक्षा?

**KKN Live Special | Election Report KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में कई चुनाव ऐसे...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

क्या दुनिया बायोलॉजिकल वेपन के मुहाने पर खड़ी है?

सुपर पावरों की गुप्त प्रयोगशालाएं, अमेरिकी फंडिंग और मानव अस्तित्व पर मंडराता नया खतरा KKN...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

ईरान के सामने अमेरिका कितना सफल रहा?

क्या दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति सीमित हो चुकी है? KKN ब्यूरो। जब भारत...

क्या अमेरिका भारत का भरोसेमंद साझेदार है?

दोस्त, साझेदार या सिर्फ अपने हितों का प्रहरी? KKN ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कोई स्थायी...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

बिहार में ‘सम्राट कैबिनेट’ का बड़ा दांव, निशांत को स्वास्थ्य तो बीजेपी के पास गई शिक्षा की कमान

KKN ब्यूरो। बिहार की नई सत्ता व्यवस्था अब पूरी तरह आकार ले चुकी है।...

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...