बुधवार, जून 3, 2026 5:44 अपराह्न IST
होमBiharगंगा बेसिन में खतरनाक हुआ आर्सेनिक की मात्रा

गंगा बेसिन में खतरनाक हुआ आर्सेनिक की मात्रा

Published on

कैसे जानलेवा बन गयी जीवनदायनी गंगा

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जीवनदायनी पावन गंगा अब जानलेवा बनती जा रही है। दरअसल, गंगा किनारे रहने वाले लोगों में पित्त की थैली का कैंसर होने की शिकायत सबसे अधिक पायी गई है। आईजीआईएमएस में हुए एक शोध से इसका खुलासा हुआ है। शोध से पता चला है कि पटना जिले में गंगा के किनारे रहने वाले करीब 16 फीसदी लोगो में कैंसर पाया गया हैं। यानी गंगा का निर्मल जल पीकर निरोग होने की बात अब गए दिनो की बात होकर रह जायेगी और मौजूदा समय में आलम ये है कि गंगा का पानी कैंसर जैसे जानलेवा रोग का कारक बनने लगा है।

गंगा के जल में बढ़ी आर्सेनिक की मात्रा
आईजीआईएमएस के कैंसर एवं पेट रोग विभाग में हुए शोध का खुलाशा चौकाने वाला है। शोध के मुताबिक जो जिले गंगा से दूर हैं, वहां की तुलना में गंगा से सटे जिले में 1.7 गुना अधिक गॉल ब्लाडर कैंसर होने का जोखिम पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार बिहार में गंगा के किनारे पर दोनों ओर बसे जिले के भू-जल में आर्सेनिक की मात्रा सामान्य से अधिक पायर गई है। नतीजा, इस इलाके में गॉल ब्लाडर के कैंसर रोगियों की संख्या 1.7 प्रतिशत अधिक पायी गई है।
अलग-अलग वर्ग में रख कर हुआ शोध
वर्ष 2014 से 2017 तक यानी तीन वर्षों के बीच सभी मरीजों का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन में शामिल विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार पांडेय के मुताबिक 1,291 कैंसर के रोगियों पर शोध किया गया है। इसमें कैंसर पीड़ितो को उनके स्थान के मुताबिक अलग- अलग समूह में बांट कर उन पर शोध किया गया। बतातें चलें कि इस अध्ययन में राज्य के सभी 38 जिलों के कैंसर पीड़ितो को शामिल किया गया था। इसके बाद जो खुलाशा हुआ, वह वास्तव में चौकाने वाला है। सबसे अधिक कैंसर प्रभावित वाला इलाका बिहार की राजधानी पटना पाया गया है। यहां करीब 16 प्रतिशत गॉल ब्लाडर कैंसर के रोगी का होना हैं। विशेषज्ञो को भी चौका दिया है। वहीं वैशाली 5.8 प्रतिशत कैंसर रोगियों के साथ दूसरे स्थापन पर पाया गया है।
महिलाएं सर्वाधिक चपेट में
बिहार के 38 जिले से आए मरीजों को चार भाग में बांटकर अध्यन किया गया। इसमें महिलाओं में गॉल ब्लाडर कैंसर की शिकायत सबसे अधिक पायी गई। यह भी निष्कर्ष निकला कि गंगा बेसिन एवं आर्सेनिक वाले स्थानों के लोगों में गॉल ब्लाडर कैंसर की संभावना दूसरे क्षेत्रों से 1.7 गुना अधिक है। डॉ. अविनाश ने बताया कि पूर्व में दूसरे राज्यों में भी इस तरह के अध्ययनों से यह साबित हुआ है, लेकिन बिहार में रोगियों की संख्या सबसे अधिक है। अब आईजीआईएमएस के क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में आने वाले सभी मरीजों की सूची तैयार की जाती है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

भारत–बांग्लादेश सीमा पर तेज हुई फेंसिंग, लेकिन क्यों बढ़ रहा है तनाव?

KKN ब्यूरो। भारत ने बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की दिशा में...

More like this

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

बिहार पर कितना कर्ज? विकास की रफ्तार के पीछे छिपा आर्थिक दबाव

KKN ब्यूरो। बिहार की राजनीति में विकास और विशेष राज्य के दर्जे की बहस...

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

बिहार में ‘सम्राट कैबिनेट’ का बड़ा दांव, निशांत को स्वास्थ्य तो बीजेपी के पास गई शिक्षा की कमान

KKN ब्यूरो। बिहार की नई सत्ता व्यवस्था अब पूरी तरह आकार ले चुकी है।...

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

बिहार में RTI सिस्टम ध्वस्त! 30,000 अपीलें लंबित, हाई कोर्ट सख्त—क्या खत्म हो रही पारदर्शिता?

KKN ब्यूरो। बिहार में पारदर्शिता की रीढ़ मानी जाने वाली सूचना का अधिकार (RTI)...

नीतीश युग का अंत या नई शुरुआत? सम्राट चौधरी के हाथों में बिहार की सत्ता का नया समीकरण

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है…...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...