होमEducation & Jobsदो बार प्रयास के बाद भी एक शब्द नहीं लिख सकी शिक्षिका

दो बार प्रयास के बाद भी एक शब्द नहीं लिख सकी शिक्षिका

Published on

बिहार में एक बार फिर खुली शिक्षा व्यवस्था की कलई

किशनगंज। … और दो बार के प्रयास के बाद भी ब्लैकबोर्ड पर एक शब्द नहीं लिख सकी महिला शिक्षिका। वहां मौजूद जिलाधिकारी भी भौचक रह गए। यह वाकया बिहार के किशनगंज जिले के सतकौआ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। किशनगंज के डीएम महेंद्र कुमार पंचायतों में चल रही विकास कार्यो की समीक्षा करने के दौरान जिले के सतकौआ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंच गए और सीधे वर्ग एक और दो के कक्षा में चले गए। वहां एक महिला शिक्षिका महजबी परवीन ब्लैकबोर्ड पर बच्चो को कोमल, कोयला, कोरा, किताब, किराना आदि शबदो को उच्चारण के साथ पढ़ा रही थी।

डीएम भी हो गए भौचक
डीएम तब भौचक हो गए, जब उन्होंने स्वयं देखा कि ब्लैकबोर्ड पर सभी शब्द गलत तरीके से लिखे गए थे। गुस्से से तमतमाए डीएम ने उक्त महिला शिक्षिका से कहा कि आप बोर्ड पर सिर्प कोयला लिखकर दिखाओ। ताज्जुब की बात ये कि दो बार के प्रयास के बाद भी शिक्षिका कोयला शब्द को ठीक से नहीं लिख पाई। वह कभी कोयल तो कभी कोयाला लिखती रही। हद तो ये कि गलती का एहसास होने पर उसे स्वयं ही मिटाती भी देती थी।
शिक्षका को लगाई फटकार
शिक्षिका की इस हरकत को देख कर डीएम भड़क गए और बच्चों के सामने ही शिक्षिका को फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए। आप इन मासूमों का भविष्य खराब कर रही हैं। आप एक शब्द भी सही से नहीं लिख पा रही हैं तो इनको क्या शिक्षित करेंगी? इसके बाद डीएम ने शिक्षा अधिकारी को मॉनीटर करने का निर्देश दे दिया है। अब सवाल उठता है कि क्या यह समस्या सिर्फ एक विद्यालय या किसी एक शिक्षक से जुड़ा है? यदि नहीं तो यह पूरे बिहार के अधिकांश सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले मासूमो के भविष्य के साथ हो रही खिलवाड़ नहीं तो और क्या है?

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

ब्रह्मपुत्र पर चीन की चाल? महाडैम के नीचे क्या छिपा है

ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ते में क्या कोई ऐसा खतरा तैयार हो रहा है, जिसका...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

More like this

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

बिहार की जेन-जी के सामने सबसे बड़ा सवाल: नौकरी मिलेगी या भविष्य बदलेगा?

सम्राट चौधरी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल, शिक्षा, इंटर्नशिप और परीक्षा सुधार...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...