मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026 3:41 पूर्वाह्न IST
होमCrimeमीनापुर के दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलाशा

मीनापुर के दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलाशा

Published on

राजनीतिक दल से जुड़ा है हत्यारे का तार

मुजफ्फरपुर। बिहार के मु़जफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर थाना के हजरतपुर गांव में पिछले दिनो प्रॉपर्टी डीलर बिजली सहनी और हरिश्चन्द्र सहनी के हत्या की गुथ्थी सुलझ गयी है।

एसएसपी ने स्वयं किया खुलाशा
एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि दो प्रॉपर्टी डीलरों के बीच जमीन की सौदेबाजी व वर्चस्व को लेकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। जांच के बाद हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बिरेंद्र सहनी व उसका साला नंदलाल सहनी निकला। इनके इशारे पर रत्न सहनी, अविनाश सहनी, रजनीश सहनी, राजा सहनी और मीनापुर के संजय सहनी व लालबाबू सहनी ने मिलकर बिजली सहनी की हत्या की। साक्ष्य छुपाने व बिजली सहनी की हत्या के विरोध करने पर हरिश्चंद्र सहनी की भी हत्या कर दी। बताया कि बिजली व हरिश्चंद्र की गला दबाकर हत्या की गई।
हत्या का आरोपी जिलाध्यक्ष निकला
बतातें चलें कि मृतक प्रॉपर्टी डीलर बिजली सहनी और हरिश्चन्द्र सहनी अहियापुर थाना के दादर गांव का रहने वाला था। पुलिस ने दादर से बिरेंद्र सहनी और उनके पुत्र अविनाश सहनी व एक अन्य राजा सहनी को गिरफ्तार करके जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलाशा हो गया। स्मरण रहें कि बिरेंद्र सहनी एक पार्टी विशेष का जिलाध्यक्ष है। जांच के बाद हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बिरेंद्र सहनी व उसका साला नंदलाल सहनी निकला।
जमीनी विवाद बना हत्या का कारण
एसएसपी ने मीडिया को बताया कि दादर इलाके में 100 डिसमिल जमीन के सौदे के संबंध में जमीन मालिक से नंदलाल सहनी बात कर रहा था। इस बीच बिजली सहनी ने बालूघाट के प्रॉपर्टी डीलर अशोक झा से सौदा करा दिया। सात लाख रुपये कट्ठा के हिसाब से सौदा हुआ था। जमीन छोड़ने के एवज में नंदलाल सहनी का बहनोई बिरेंद्र सहनी उससे सात लाख रुपये रंगदारी मांग रहा था। नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
बिजली और हरिशचंद्र एक साथ मीनापुर गये थे। बतातें चलें कि बिरेंद्र सहनी ने मीनापुर के संजय सहनी, उमाशंकर सहनी, नंदलाल सहनी, अविनाश व राजा सहनी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। हरिशचंद्र सहनी को मोहरा बनाया। प्रॉपर्टी डीलर बिजली सहनी को मीनापुर लाने की जिम्मेवारी हरिशचंद्र सहनी को सौपी गई। इसके लिए एक मुखिया के बाइक का इस्तेमाल हुआ। दो जुलाई को हरिशचंद्र के कहने पर बिजली सहनी मीनापुर के हजरतपुर पहुंचा। यहां से पहले से उसका इंतजार कर रहे आरोपितो ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या का विरोध करने पर हरिशचंद्र सहनी को भी आरोपितो ने गला दबा कर हत्या कर दी।
मीनापुर के हजरतपुर से मिले थे दोनो के शव
स्मरण रहें कि बीते दो जुलाई को हरिशचंद्र सहनी व पांच जुलाई को बिजली सहनी का शव मीनापुर के हजरतपुर गांव स्थित एक बासवाड़ी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी थी। बिजली के पुत्र शशि कुमार ने अहियापुर थाने में बिजली, हरिशचंद्र समेत चार लोगों के लापता होने की एफआईआर कराई कराई थी। इसमें बिरेंद्र सहनी सहित अन्य को आरोपित भी किया गया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

More like this

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...

सीतामढ़ी में बाइक सवार बदमाशों ने रामबाबू राय को गोलियों से भूना

बिहार में Crime और Law and Order को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...