होमBiharबिहार की सभी 40 लोकसभा सीटो पर एनडीए लहरायेगा परचम: शाह

बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटो पर एनडीए लहरायेगा परचम: शाह

Published on

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं को सोशल मीडिया का सही तरीके से उपयोग करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एनडीए का गठबंधन नहीं टूटेगा और एनडीए बिहार की सभी 40 सीटो पर जीत दर्ज करायेगी।

इसके अलावा उन्होंने नेताओं को टास्क दिया कि वे सरकार की योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता को बताएं। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ने का मंत्र भी दिया। इसके अलावा अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों को केन्द्र सरकार के चार साल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हमने 2 करोड़ लोगों को घर दिया और चार करोड़ महिलाओं को गैस दी है। पटना के इस कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि देश का जनादेश हमारे साथ है और पीएम मोदी ने देश को विश्व के पटन पर एक शक्तिशाली और गरमायी मौजूदगी दर्ज कराई है।
क्या क्या बोले अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2019 में फिर पूर्ण बहुमत से केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। कहा कि नरेन्द्र मोदी ही देश का पीएम रहेंगे। सभी राज्यों में भाजपा की सरकार बनाने की दिशा में पार्टी निरंतर काम कर रही है। कहा कि किसी के लोगो को किसी के बहकावे में आने से रोके क्योंकि भाजपा का विजय रथ निकल पड़ा। कहा कि कांग्रेस शासन के अंत की शुरुआत बिहार से होगी। भारत की जनता अब राहुल गांधी से उनके चार पीढ़ियों का हिसाब मांग रही है। अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2022 तक हर परिवार के पास अपना घर होगा। कहा कि देश के सभी नागरिको का बीमा होगा।
मुख्यमंत्री से नाश्ते पर मिले शाह
इससे पहले पटना पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गुरुवार को नाश्ते पर करीब एक घंटे तक चर्चा की। अब उनकी दूसरी मुलाकात आज डिनर पर होगी जहां बातचीत का दौर आगे बढ़ने की संभावना है। बातचीत के बाद जब नीतीश कुमार बाहर आए तो उन्होंने मीडिया के सवालों पर चुप्पी साधे रखी। हालांकि, नीतीश कुमार के चेहरे पर मुस्कान थी, जिसके कई मायने निकाले जा रहें हैं।
सीट शेयरिंग पर लगते रहे कयास
आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि इसमें सीटों के बंटवारे का कोई फॉर्मूला निकाला जा सकता है। उधर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर ने बैठक से इतर मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू मिलकर चुनाव लड़ेंगे। एक सवाल के जवाब में ठाकुर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा भाई की भूमिका में रहेंगे और लोकसभा चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी बड़े भाई की भूमिका निभायेंगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

क्या अमेरिका पर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है? भारत की नई चुनौती

दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है,...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

More like this

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

क्या एक विधायक पांच साल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है?

KKN ब्यूरो। विधायक के पास अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 वर्षों में 20...

मीनापुर में जदयू का ‘संवाद’ या संगठन के भीतर उठती बेचैनी?

मनीष वर्मा के सामने खुली कार्यकर्ताओं की परत-दर-परत पीड़ा KKN ब्यूरो। मीनापुर में रविवार का...

ट्रंप के दौर में क्या अमेरिका की वैश्विक साख घटी? आंकड़े क्या कहते हैं

KKN ब्यूरो। एक समय था जब दुनिया के किसी संकट पर एक सवाल लगभग...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...