होमCrimeलेनदेन को लेकर महिला और पुरुष चौकीदार में मारपीट

लेनदेन को लेकर महिला और पुरुष चौकीदार में मारपीट

Published on

सुपौल। जिनके ऊपर कानून और विधि व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी है उन्हीं लोगों ने कानून को हाथ में ले लिया। पैसे की लेनदेन को लेकर पहले के विवाद में दो चौकीदार आपस में भिड़ गए। इन महिला और पुरुष चौकीदारों के बीच न सिर्फ सरेआम सड़क पर गाली-गलौज हुई बल्कि हाथापाई और जूते-चप्पल भी चले। हैरानी की बात यह है कि थाना से महज कुछ दूरी पर हुई इस घटना की भनक पुलिस को नहीं लगी। स्टेशन रोड में मंगलवार की सुबह घटी घटना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला चौकीदार शायरा खातून मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे रिक्शा से महावीर चौक से स्टेशन की तरफ जा रही थी। इसी दौरान महावीर चौक पर तैनात चौकीदार सत्यनारायण पासवान ने रिक्शा को रोकते हुए महिला चौकीदार को भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी। इससे पहले कि आसपास के लोग माजरा समझते महिला चौकीदार भी पूरे तेवर में आ गयी और रिक्शे से उतर कर उसने भी सत्यनारायण को गालियों देनी शुरू कर दी। बात बढ़ी तो दोनों में मारपीट शुरू हो गयी।
महिला चौकीदार शायरा पुरुष चौकीदार सत्यनारायण को चप्पल से पीटने लगी तो सत्यनारायण शायरा के बाल खींच-खींच कर लप्पर-थप्पर चलाने लगा। लगभग 20 मिनट तक दोनों के बीच सड़क पर ही मारपीट होती रही। इस बीच सैकड़ों लोगों की भीड़ वहां जमा हो गयी और दोनों चौकीदार के झगड़े को देख तमाशबीन बनी रही। शहर में दिनदहाड़े हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद भी पुलिस कही नजर नहीं आई जबकि घटना स्थल सदर थाना से महज 400 मीटर दूर था। पूरा मामला पैसे की लेन-देन से जुड़ा हुआ है। हालांकि इस बाबत दोनों में से किसी ने भी थाना में शिकायत दर्ज नहीं करायी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

महवल लेदर पार्क में रोजगार का आधार क्या है?

कितनी फैक्ट्रियों में शुरू हुआ उत्पादन? मुजफ्फरपुर के महवल में लेदर पार्क का उद्घाटन हो...

भारत को कमजोर करने की विदेशी साजिश? हकीकत है या फसाना

क्या भारत को कमजोर करने के लिए विदेशी ताकतें देश की आंतरिक दरारों का...

क्या महवल से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 2,100 रोजगार का दावा कितना बड़ा?

मुजफ्फरपुर का लेदर पार्क 15 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल में...

क्या नौ दिन की पूजा से मिल जाती हैं अलौकिक शक्तियां या इसका अर्थ कुछ और है?

नवरात्रि के 9 दिन पूरे होते हैं। मंदिरों में आरती होती है। घरों में...

More like this

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

बंटी यादव हत्याकांड: आखिर सच क्या है? पुलिस की कहानी और परिवार के आरोपों के बीच उलझी जांच

KKN ब्यूरो। पटना के बंटी यादव हत्याकांड ने बिहार की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस...

भरत तिवारी एनकाउंटर: कानून का सवाल, जाति की बहस और सच की तलाश

KKN ब्यूरो। भोजपुर के बिलौटी गांव का एक युवक...। फेसबुक लाइव...। पुलिस पर पिस्टल...

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...