शुक्रवार, फ़रवरी 27, 2026 8:12 अपराह्न IST
होमPoliticsभाजपा के फायर ब्रांड नेता और यूपी के सीएम को लगा तगड़ा...

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और यूपी के सीएम को लगा तगड़ा झटका

Published on

यूपी में नए राजनीतिक समीकरण के आसार

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा के फायर ब्रांड नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करारी हार का सामना करना पड़ा है। सूबे के फूलपुर और गोरखपुर लोगसभा सीट से सपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज कराके भाजपा के चुनावी रणनीतिकारो को करारा जवाब दिया है। बतातें चलें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तेफे से रिक्त हुए इस दोनो सीट पर उपचुनाव में सपा ने अपना कब्जा जमा लिया है।

स्मरण रहे कि उक्त दोनो सीट पर उपचुनाव के दौरान मतदान काफी कम देखने को मिला। गोरखपुर में सिर्फ 47 फीसदी लोगों ने मतदान किया जबकि फूलपुर में 38 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी। भगवा पार्टी ने कौशलेन्द्र सिंह पटेल को फूलपुर सीट पर उतारा था। जबकि, कौशलेन्द्र दत्त शुक्ला को गोरखपुर में उतारा गया है। इनके खिलाफ फूलपुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रवीण निषाद और गोरखपुर सीट से नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल चुनावी मैदान में थे। कांग्रेस ने गोरखपुर से सुरीथा करीम और फूलपुर लोकसभा सीट से मनीष मिश्रा को उतारा था।
इस बीच बीएसपी सुप्रीमो मायावती की तरफ से समाजवादी पार्टी को समर्थन देने के बाद बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गयी और सपा ने दोनो सीट पर कब्जा करके 2019 के आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की काट के स्पष्ट संकेत दे दिएं हैं।
बतातें चलें कि बीजेपी के लिए गोरखपुर का सीट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ रहा है जो यहां से पांच बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं। आदित्यनाथ से पहले उनके गुरू योगी अवैधनाथ को गोरखपुर ने तीन बार संसद भेजा था। आज योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री है और उनके रहते गोरखपुर से भाजपा की हार का राजनीतिक के जानकारी दूरगामी परिणाम के रूप में देखने लगे है। वही, फूलपुर सीट एक समय में कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहलाल नेहरू यहां से जीत कर सांसद में पतिनिधित्व कर चुके हैं। लेकिन, 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य संसद में चुनकर आ गए थे। आज श्री मोर्य यूपी के उपमुख्यमंत्री है। यानी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनो की जीती हुई सीट पर उपचुनाव में सपा की जीत होना राजनीतिक बदलाव के संकेत नही तो और क्या है?

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

लाउडस्पीकर पर सियासत या सेहत की लड़ाई? बिहार विधान परिषद में क्यों मचा शोर?

बिहार विधान परिषद में ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा जिस गंभीरता से उठाया गया, उसने...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

चुम्बी वैली: नक्शे की वह कील, जो कर रही है… खतरे की ओर इशारा

भारत-चीन-भूटान सीमा पर स्थित चुम्बी वैली आखिर इतनी संवेदनशील क्यों है? 2017 के डोकलाम...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

More like this

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय हुए प्रशांत किशोर, 8 फरवरी से शुरू करेंगे बिहार यात्रा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

AMU Admission 2026 : शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए अहम खबर...

यूपी पुलिस की बड़ी भर्ती प्रक्रिया आज आवेदन की अंतिम तिथि, 32,679 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से जारी UP Police...

झपहां बने मुजफ्फरपुर का पूर्वी अनुमंडल?

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में उठी मांग, विधायक अजय कुमार की मांग के मायने...

यूपी बोर्ड 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू, अंकों की शुद्धता के लिए नई digital व्यवस्था

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल हो रहे छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षाएं...

बाजार समिति कार्यक्रम में महिलाओं के स्टॉल पर सबसे अधिक समय बिताया मुख्यमंत्री ने

बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी महिलाएं चाह...

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, 22 से 27 जनवरी तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग...

प्रयागराज में वायुसेना का विमान तालाब में गिरा, उड़ान के दौरान संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय...

10वीं-12वीं पास सरकारी नौकरियां 2026 : युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 बड़ी राहत लेकर...

यूपी के दो लाख से अधिक परिवारों को बड़ी राहत, पीएम आवास योजना के तहत मिलेगी पहली किस्त

उत्तर प्रदेश के दो लाख से अधिक परिवारों के लिए रविवार का दिन राहत...

UPP UP Police Constable Vacancy 2026 : होमगार्ड स्वयंसेवकों को आयु सीमा में बड़ी राहत

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए एक अहम अपडेट सामने...

प्रयागराज में पौष पूर्णिमा से माघ मेले का शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी भारी भीड़

Prayagraj में पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर माघ मेले का विधिवत शुभारंभ हो...

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे

बिहार की राजनीति में नई सरकार के गठन के बाद एक महत्वपूर्ण हलचल देखने...