शनिवार, फ़रवरी 21, 2026 10:09 पूर्वाह्न IST
होमCrimeआभूषण कारोबारी का शव पहुंचते भड़के लोग, किया तोड़फोड़ व आगजनी

आभूषण कारोबारी का शव पहुंचते भड़के लोग, किया तोड़फोड़ व आगजनी

Published on


आक्रोशित लोगो ने स्टेट हाइवे को चार घंटे तक किया जाम

मीनापुर। आभूषण कारोबारी संजय कुमार का शव पहुंचते ही बुधवार को मुस्तफागंज के लोगो का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित लोगो ने आरोपित मुस्तफागंज के उमेश प्रसाद के जेरलस्टोर की दुकान में पहले तोड़फोड़ की और बाद में उसके दुकान में आग लगा दिया। इसके बाद लोगो ने मुजफ्फरपुर शिवहर स्टेट हाइवे को मुस्तफागंज के समीप जाम कर दिया और सड़क पर ही टायर जला कर बिरोध प्रदर्शन करने लगे। संजय की मौत से मर्माहत मुस्तफागंज के सभी दुकानदारो ने अपनी अपनी दुकाने बंद कर ली है। गुस्साए लोग घटनास्थल पर उच्चाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे।

बाद में कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार के साथ हुई वार्ता के बाद करीब चार घंटे तक चला जाम शाम पौने सात बजे में समाप्त हो गया है। गंज बाजार के कारोबारियों ने बाजार पर धड़ल्ले से बिकने वाली शराब, गांजा, व चरस आदि की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। कल्याण पदाधिकारी ने व्यवसायियों की मांग को उच्चाधिकारी तक पहुंचाने का लोगो को आश्वासन दिया। इस मौके पर जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, मुखिया संघ की प्रखंड अध्यक्ष नीलम कुमारी, वैश्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, जदयू नेता शंकुन्तला गुप्ता आदि मौजूद थे।
ये है पूरा मामला
स्मरण रहें कि 20 फरबरी की रात घर में सो रहे आभूषण कारोबारी संजय को अपराधियों ने गोली मार दी थी। गोली सिर में लगी थी और पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ही मंगलवार की देर रात को संजय की मौत हो गई। बुधवार को संजय का शव मुस्तफागंज पहुंचते ही लोग भड़क गये। बतातें चलें कि इस मामले में संजय की पत्नी रितु राज के बयान पर पुलिस ने तीन लोगो पर एफआईआर दर्ज करके घटना के तीन घंटे के भीतर ही तीनो को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया हुआ है।
गिरफ्तार होने वालो में मीनापुर थाना के गंज बाजार का दिलीप कुमार चौधरी, राजीव कुमार व मुस्तफागंज का उमेश प्रसाद शामिल है। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक कट्टा, चार कारतूस, एक कार व तीन मोबाइल भी बरामद किया हुआ हैं। संजय की मौत के बाद से इलाके में जबरदस्त आक्रोश है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।
छात्र राजद ने जताया दुख
मुस्तफागंज के आभूषण कारोबारी के मौत पर छात्र राजद ने गहरा दुख प्रकट किया है। छात्र राजद के जिला अध्यक्ष अमरेन्दर कुमार ने शोकसभा करके मीनापुर में बढ़ते अपराध पर गहरी चिंता प्रकट की है। शोकसभा में अमन पटेल, रतन कुमार, अमरजीत कुमार, सुभाष शर्मा, गुड्डू कुमार, पीयूस वर्मा, अमरेन्दर राज व चन्दन मालाकार आदि मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

जुड़वा बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

बेगूसराय हत्याकांड : प्रेम प्रसंग में बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय जिले में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

एक ई-मेल… और कई अदालतों में मच गया हड़कंप!’ बिहार के कोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी, हाईकोर्ट से जिला अदालतों तक अलर्ट

KKN ब्यूरो। बिहार में न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त चौकन्नी हो गई, जब धमकी...

मुंगेर में युवक की संदिग्ध मौत से दहशत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक...

मुजफ्फरपुर में खबड़ा गुमटी के पास छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शनिवार देर शाम एक बेहद दुखद और झकझोर देने...

शंभू गर्ल्स हॉस्टल मामले में प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी से की मुलाकात

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत...

बिहार में बकरी चराने के विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।...

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी किनारे महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी

बिहार के Muzaffarpur से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अहियापुर...

गया में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

बिहार के Gaya शहर में एक निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद...

झोलाछाप डॉक्टर ने यू-ट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन गर्भवती महिला की मौत

Bhagalpur जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

बिहार के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बिहार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य के चार प्रमुख...

सीतामढ़ी में बाइक सवार बदमाशों ने रामबाबू राय को गोलियों से भूना

बिहार में Crime और Law and Order को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान पेट में छूटी कैंची से हुई महिला की मौत

बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि...

मुजफ्फरपुर में दारोगा की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, प्रशासन में हड़कंप

बिहार में सुशासन और 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच मुजफ्फरपुर जिले से एक...