होमSocietyबिहार में पद्मावत के खिलाफ प्रदर्शन

बिहार में पद्मावत के खिलाफ प्रदर्शन

Published on

बिहार। पद्मावत को लेकर पूरे बिहार में विरोध प्रदर्शन जारी है। करणी सेना सहित कई संगठनों के लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी भी की गई है।

 

पटना
पटना में पुलिस को अलर्ट किया गया है। इस बीच पी एंड एम मॉल में फिल्म नहीं दिखायी गयी है।मोना फिल्म प्रबंधन ने कहा कि हमलोग फिलहाल पद्मावत लगाने के पक्ष में नही हैं। पटना जिले में भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया गया है।

बाढ़ में पद्मावत फिल्म के विवाद को लेकर करणी सेना एवं अन्य राजपूत संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आज सुबह बाढ़ के भुनेश्वरी तथा सवेरा मोड़ के पास एनएच 31 को जाम किया। कार्यकर्ताओं ने राजपूत इतिहास के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। जाम के कारण हजारों वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। परसा के एतवारपुर में पद्ममवती के विरुद्ध सड़क जाम किया गया।
अरवल
पद्मावत फिल्म को बैन करने की मांग को लेकर गुरुवार को करणी सेना के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और एनएच 110 व एसएच 69 को जाम कर दिया। वे अपने हाथों में परंपरागत हथियार भी लिए हुए थे। नारेबाजी करते हुए किंजर बाजार में कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्माता व निर्देशक के पुतले भी फूंके। करीब डेढ़ घंटे तक करणी सेना के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन चलता रहा।
नालंदा
बिहारशरीफ शहर के किसान सिनेमा हॉल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पद्मावत फिल्म दिखाई जा रही है। पहला शो 12 बजे से शुरू हुआ। हॉल में लगभग चार सौ लोगों को बैठने की क्षमता है। मात्र 50 टिकट की बिक्री हुई है। फिल्म देखने वालों में सिर्फ युवा शामिल हैं। आम लोग सिनेमा हॉल तक नहीं पहुंचे हैं। सिनेमा हॉल परिसर और इसके आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। दंडाधिकारी समेत पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। इसके पूर्व पद्मावत के विरोध में एकंगर सराय में ट्रेन रोकी गयी। सड़क जाम किया गया।
करणी सेना के भारत बंद के समर्थन में युवा क्षत्रिय संघ के लोग सड़क पर उतरे। पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन को एकंगरसराय स्टेशन पर करीब 1 घंटे तक रोके रखा। एन एच 10 को परवलपुर और निश्चल गंज के पास जाम कर दिया गया। नालंदा और जहानाबाद को जोड़ने वाले इस मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई है।
छपरा
पद्मावत को रिलीज करने के विरोध में नया गांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर महदल्ली चक में हिन्दू संगठन ने किया छपरा- पटना मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
नवादा
नवादा के विभा सिनेमा में आज पद्मावत नहीं दिखाई जा रही। क्षत्रिय संगठन की धमकी के बाद हॉल परिसर से पद्मावत के पोस्टर हटा लिए गए हैं। हॉल मालिक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि स्थितियां ठीक होने के बाद ही फ़िल्म दिखाई जाएगी।
आरा
पद्मावत फ़िल्म को ले गड़हनी के बँगवा में आरा -सासाराम मुख्य पथ को किया जाम। विरोध में राजपूत संघ । जाम को समाप्त कराने पहुंची गड़हनी पुलिस।
सासाराम
पद्मावत सिनेमा के विरोध में नौहट्टा बाजार को करणी सेना के लोगों ने बंद करा दिया।
भभुआ
करणी सेना समर्थकों ने गुरुवार को पद्मावत फ़िल्म के रिलीज के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया। समर्थक पटेल चौक से एकता चौक पहुंचे और कचहरी रोड और कलेक्ट्रेट रोड को जाम कर दिया।इस दौरान आगजनी से सहमे दुकानदार शटर गिरने लगे। मंच ने पहले से ही रिलीज के विरोध में भभुआ बंद का आह्वान किया था।जाम के दौरान कलेक्ट्रेट से अनुमंडल कार्यालय जा रहे एसडीओ को भी रुकना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग एक घण्टे बाद जाम हटाया तब जाकर 2 बजे यातायात सामान्य हुआ।
गया
गया शहर में फ़िल्म पद्मावत के विरोध में प्रदर्शन किया गया है।
मुजफ्फरपुर
पद्मावत फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के सभी जिलों में व्यापक विरोध शुरू हो गया है। करनी सेना के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। मुजफ्फरपुर और मोतिहारी समेत कई जिलों में गुरुवार को एनएच जाम कर दिए गए। सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित है।

मीनापुर

पद्मावत के खिलाफ करणी सेना के समर्थकों ने मीनापुर चौक पर शिवहर सड़क को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इससे आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार की सड़कें समय से पहले क्यों टूट जाती हैं?

जब सड़क टूटती है, तो केवल डगर नहीं बिखरता... KKN ब्यूरो। बारिश की पहली फुहार...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

तीन दशक की राजनीति जिसने बांकीपुर की पहचान बदल दी

कौशलेन्द्र झा KKN। आज बांकीपुर का नाम आते ही सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का...

More like this

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...