मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026 3:00 पूर्वाह्न IST
होमWorldइस गांव मे रहने पर आपको मिलेंगे डेढ लाख रूपये

इस गांव मे रहने पर आपको मिलेंगे डेढ लाख रूपये

दुनिया के कई देशो में बच्चा पैदा करने पर मिलता है सरकारी सहायता

​संतोष कुमार गुप्ता

कहीं पर बढती जनसंख्या चिंता का विषय है तो कहीं पर जनसंख्या बढाने को लेकर अजूबे निर्णय लिये जा रहे है। भारत में भले ही जनसंख्या को लेकर सरकार परेशान हो। यहां पर हम दो हमारे दो का नारा भी तेजी से बुलंद हो रहा है।वावजूद यहां जनसंख्या पर नियंत्रण टेढी खीर बन गया है। लेकिन, पूरी दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां जनसंख्या की कमी सरकारों के लिए चिंता विषय बनी हुई हैं। इन देशों की सरकारें लगातार जनसंख्या बढ़ाने के लिए नागरिकों को तरह-तरह के प्रलोभन दिया करती है। कुछ देशों की सरकारें लोगों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील करती हैं। यही नहीं ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए तरह-तरह की सुविधाएं भी मुहैया कराती हैं। इटली का एक गांव भी जनसंख्या की कमी की समस्या से जूझ रहा है। इसे लेकर गांव के मेयर ने प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव के तहत गांव में आकर रहने वाले शख्स को 1,700 पाउंड (करीब 1 लाख 43 रुपए) दिया जाएगा और यहां का किराया सिर्फ 40 पाउंड (करीब 3400 रुपए) प्रति महीने होगा।

इटली के पहाड़ी इलाके में बसे इस गांव के मेयर ने लोगों को आकर्षित करने के लिए प्रस्ताव रखा है ताकि गांव में नया खून (नए लोग) आएं। मेयर को चिंता है कि गांव ‘भूतहा’ ना बन जाए। दरअसल पहाड़ी पर बसा गांव बोरमिडा वास्तव में कोई पर्यटन स्थल नहीं है। यह गांव पर्वतीय लिगुरिया क्षेत्र में है। गांव में सिर्फ 394 लोग निवास करते हैं। मेयर डेनियल गैल्लियानो का कहना है कि वर्तमान में यह विचार सिर्फ एक प्रस्ताव है। इस प्लान को म्यूनिसिपल काउंसिल द्वारा पास किया जाएगा। अपने इस प्लान के बारे में उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया है। इस पर यूजर्स की ओर से प्रतिक्रिया भी दी गई। एक शख्स ने लिखा कि अगर वहां बेहतर वाई-फाई है तो वह आने के लिए तैयार है। वहीं, दूसरे का कहना है कि कब आना है बताओ, मैं वहां आ जाउंगा। बता दें कि इटली का यह गांव अकेला नहीं है, जहां जनसंख्या को लेकर इस तरह की समस्या हो बल्कि अमेरिका, न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया, कनाडा समेत कई देश हैं, जहां इस तरह की दिक्कते हैं।

जापान में मिलती हैं ये सुविधाएं

तकनीक में दुनिया की अगुवाई करने वाला जापान कम आबादी की समस्या से परेशान है। यहां की सरकार बच्चे पैदा करने पर नगद इनाम देती है। अगर किसी जोड़ी को पहला बच्चा पैदा होता है तो सरकार उस परिवार को 1 लाख 10 हज़ार रुपये, दूसरा बच्चा पैदा होने पर 1 लाख 70 हज़ार रुपये, और चौथा बच्चा होने पर इस रकम की चौगुनी राशि बतौर इनाम देती है। भारत के 2.4 जन्म दर के मुकाबले जापान का बर्थ रेट महज 1.46 है, लेकिन यहां जनसंख्या को संतुलित करने के लिए जन्म दर 2.1 प्रतिशत होना चाहिए।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

00:07:40

क्या है ग्वादर का सच: अरब सागर के किनारे कैसे भूख और प्यास के बीच चीन का हो गया कब्ज़ा

ग्वादर, जिसे पाकिस्तान का भविष्य कहा गया, आज सवालों के घेरे में है। CPEC,...

जब जगमगा उठा जर्मनी का आसमान

19 जनवरी 2026 — एक रात जो खगोल विज्ञान और सोशल मीडिया दोनों पर...

77वें गणतंत्र दिवस पर देश में उत्साह और गर्व का माहौल

भारत सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन...

मोतिहारी में बनेगा इतिहास, विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को होगी दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना

बिहार के मोतिहारी जिले के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को...
00:13:59

क्या है ट्रंप की तानाशाही का खौफनाक सच

कहतें हैं… रात के सन्नाटे में समंदर हमेशा बेचैन नहीं होता। लेकिन उस रात…...

AyulSAT Mission : अंतरिक्ष में सैटेलाइट को ईंधन भरने की दिशा में भारत एक कदम और आगे

भारत अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के करीब पहुंच गया है।...

World Hindi Diwas 2026 : वैश्विक मंच पर हिंदी की ताकत और पहचान

आज 10 जनवरी को भारत सहित पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस मनाया जा...

फिल्म हिना की एक्ट्रेस जेबा बख्तियार : शोहरत के साथ निजी जिंदगी की अनसुनी कहानी

साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म हिना दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुई...

चावल उत्पादन में भारत ने चीन को छोड़ा पीछे, दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बना देश

भारत ने कृषि क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय कृषि मंत्री...

गोपालगंज पहुंचा विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग, आस्था का ऐतिहासिक दृश्य

Gopalganj से इस समय आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़ी एक ऐतिहासिक खबर सामने...

पटना जलाशय में विदेशी पक्षियों का बसेरा, सर्दियों में बढ़ी प्राकृतिक सुंदरता

सर्दियों के मौसम में पटना का प्राकृतिक नजारा और भी जीवंत हो गया है।...

थावे दुर्गा मंदिर चोरी मामले में दीपक राय का थाईलैंड से कनेक्शन

बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित थावे दुर्गा मंदिर में हुई चोरी मामले में...

बिहार के मौसम वैज्ञानिक आरती गुप्ता बनीं पहली महिला, जो पहुंचीं अंटार्कटिका

 आरती गुप्ता, बिहार के नालंदा जिले की एक मौसम वैज्ञानिक, ने इतिहास रचते हुए...

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या : परिवार के लिए वैश्विक समर्थन

बांग्लादेश के मयमनसिंह में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे गए हिंदू युवक दीपू चंद्र दास...

रक्सौल-काठमांडू लिंक रेल परियोजना : सर्वे पूरा, जनवरी में डीपीआर तैयार होगा

बिहार के रक्सौल से नेपाल की राजधानी काठमांडू तक लिंक रेल लाइन का सर्वे...