सोमवार, फ़रवरी 23, 2026 9:43 अपराह्न IST
होमHealthअमेरिका ने लगाया आरोप, कोरोना वैक्सीन की रिसर्च डेटा चुराने की कोशिश...

अमेरिका ने लगाया आरोप, कोरोना वैक्सीन की रिसर्च डेटा चुराने की कोशिश में लगा है चीन

Published on

चीन के वुहान शहर से फैला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में अपना कहर ढा रहा है और इसने सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका में मचाया है। इसी बीच अमेरिका ने दावा किया है, कि चीनी हैकर्स कोरोना वैक्सीन से जुड़ी रिसर्च डेटा चुराने का प्रयास कर रहे हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल ब्‍यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) तथा होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने यह आरोप लगाया है, कि चीनी हैकर्स और जासूस कोरोना वायरस की वैक्‍सीन से जुड़ी रिसर्च डेटा चुराने के प्रयास में लगे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, अब वे चीनी हैकिंग के विषय में एक चेतावनी जारी करने पर विचार कर रहे हैं।

साइबर अटैक को लेकर अमेरिका सतर्क 

एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि हैकर्स कोरोना पर रिसर्च संबंधी डेटा चुराने का प्रयास कर रहे हैं। यही कारण है कि, ये हैकर्स कोरोना के इलाज और रिसर्च पर सूचना और इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी को भी अपना निशाना बना रहे हैं। पिछले सप्ताह ही एक संयुक्त संदेश में ब्रिटेन और अमेरिका ने संगठित अपराधियों द्वारा किए गए स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ साइबर अटैक में बढ़ोतरी को लेकर आगाह किया था।

हालांकि, चीन के अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि, हम कोरोना वायरस के इलाज और वैक्सीन की खोज में दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। किसी भी सबूत के बिना अफवाहों और अपशब्दों के साथ चीन को निशाना बनाना गलत है।

एक अन्य विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि, ‘अमेरिका ने चीन पर यह आरोप लगाया है कि, हमने उन्हें समय रहते महामारी के बारे में जानकारी नहीं दी। लेकिन, हमने बार-बार इस महामारी को लेकर अपनी स्थिति बताई है। हालांकि, जब से अमेरिका इन झूठों को दोहरा रहा है, हमें पूरी दुनिया को बार-बार तथ्यों द्वारा सच्चाई दिखाने प्रयास करना चाहिए।’

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

8 घंटे की नींद के बाद भी थकान क्यों रहती है

कई लोग मानते हैं कि आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इसके बावजूद...
00:07:40

क्या है ग्वादर का सच: अरब सागर के किनारे कैसे भूख और प्यास के बीच चीन का हो गया कब्ज़ा

ग्वादर, जिसे पाकिस्तान का भविष्य कहा गया, आज सवालों के घेरे में है। CPEC,...

जब जगमगा उठा जर्मनी का आसमान

19 जनवरी 2026 — एक रात जो खगोल विज्ञान और सोशल मीडिया दोनों पर...

हार्ट अटैक के दौरान घर में अकेले हों तो क्या करें, जानिए विशेषज्ञ की सलाह

भारत में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉक्टरों...

प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं

आजकल वजन घटाने, फिटनेस और हार्मोन बैलेंस को लेकर लोग अपनी डाइट में कई...

77वें गणतंत्र दिवस पर देश में उत्साह और गर्व का माहौल

भारत सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन...

सेब के छिलके से मिलेगा नेचुरल ग्लो, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

खूबसूरत और हेल्दी त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का...

बाजार में बिक रहे नकली चावल से रहें सावधान, बढ़ती मिलावट से लोगों की सेहत पर बढ़ रहा खतरा

आज के समय में food adulteration एक गंभीर समस्या बन चुकी है। लगभग हर...

सर्दियों में पानी कम पीना बन सकता है बड़ा health risk, किडनी से लेकर दिमाग तक पड़ता है असर

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी से जुड़े स्वास्थ्य...

मोतिहारी में बनेगा इतिहास, विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को होगी दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना

बिहार के मोतिहारी जिले के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को...
00:13:59

क्या है ट्रंप की तानाशाही का खौफनाक सच

कहतें हैं… रात के सन्नाटे में समंदर हमेशा बेचैन नहीं होता। लेकिन उस रात…...

प्रेमानंद महाराज : आखिर हमारे मन को कौन करता है कंट्रोल

दैनिक जीवन में अक्सर लोगों को यह महसूस होता है कि उनका मन उनके...

रोज का पानी बनाइए सेहत का पावरहाउस, न्यूट्रिशनिस्ट की आसान सलाह

आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए महंगे detox drinks, supplements और superfoods की तलाश...

सर्दियों में गुड़ का काढ़ा : इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने का घरेलू तरीका

सर्दियों के मौसम में शरीर को अतिरिक्त गर्माहट, मजबूत इम्युनिटी और बेहतर पाचन की...