Categories: World

कैंसर पीड़ित वृद्ध को मिला गर्लफ्रेंड का साथ

गले मे डाला दी वरमाला

संतोष कुमार गुप्ता

सुख के सब साथी दुख मे ना कोय…। किंतु यहां ऐसा बात नही है। कहते है प्यार उम्र की मोहताज नही होता। प्रेम तो दिल का रिश्ता होता है। यह प्रेम कथा की आदर्श बानगी है।  माैत के दरवाजे पर खड़े शख्स की अाखिरी ख्वाहिश हर काेई पूरी करना चाहेगा। फिर चाहे ये ख़्वाहिश अपनी प्रेमिका से शादी करना ही क्याें ना हाे। 45 साल की ट्रेसी ब्रुक्स और 63 साल के रे केर्शा कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया। लेकिन पिछले साल मार्च में रे काे पता चला कि उन्हें टर्मिनल कैंसर है और उनके पास जीने के लिए महज कुछ ही दिन बचे थे। बावजूद इसके उन्हाेंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने की इच्छा जताई। रे की बिगड़ती हालत को देखते हुए उनकी शादी 20 मई को तय की गई।
इस मामले में गिफ़्ट ऑफ़ ए वेडिंग नाम की संस्था ने शानदार पहल दिखाते हुए इस कपल की मदद करने का फ़ैसला किया और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों के सामने ट्रेसी और रे के लिए मदद की गुहार लगाई। इस अपील के कुछ घंटों के अंदर ही कई लोग रे और ट्रेसी की मदद के लिए आगे आए। लोगों ने फ़ूल, कार, वेन्यू ड्रेस और केक जैसी ही शादी की कई ज़रुरी चीज़ों के लिए मदद की पेशकश की।
ट्रेसी और रे को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि लोगों ने इतने शॉर्ट नोटिस पर इतना सारा पैसा डोनेट कर दिया। उनकी शादी के इंतज़ाम को महज 24 घंटों में निपटा लिया गया। ट्रेसी की रिश्तेदार मेलिसा किंग ने बताया कि गिफ़्ट ऑफ़ ए वेडिंग और अस्पताल के स्टाफ़ ने जो किया, वह बेहद खास था। ये लोग सारी रात जागकर इस शादी के समारोह को सफ़ल बनाने के लिए प्रयास करते रहे।

This post was published on मई 23, 2017 15:45

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022