Home Health अमेरिका ने कहा, बीते 20 सालों में चीन से 5 महामारी फैली...

अमेरिका ने कहा, बीते 20 सालों में चीन से 5 महामारी फैली है, इसे अब रोकना होगा

डोनाल्ड ट्रम्प

कोरोना वायरस के इस संकट के बीच अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा कि, बीते 20 सालों में चीन से 5 महामारी फैली है और इसे किसी न किसी प्वाइंट पर तो रोकना ही होगा। साथ ही, उन्होंने दुनियाभर के करीब 2,50,000 लोगों की जान लेने वाली इस महामारी के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है।

ओ ब्रायन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘दुनियाभर के लोग खड़े होंगे और चीनी सरकार से कहेंगे कि, हम चीन से निकल रही इन महामारियों को सहन नहीं करेंगे, फिर चाहे ये मीट मार्केट से निकल रही हो या फिर लैब से।’ उन्होंने कहा, ‘हमें पता है कि, कोरोना वायरस की यह महामारी चीन के वुहान शहर से निकली है और परिस्थितिजन्य साक्ष्य हैं, जो यह बताते हैं कि, यह वायरस किसी लैब या मीट मार्केट से निकला है।’

एनएसए ने कहा, ‘बीते 20 सालों में चीन से 5 महामारी फैली है। सार्स, एवियन फ्लू, स्वाइन फ्लू और अब कोविड-19। जन स्वास्थ्य के ऐसे भयावह स्थिति के साथ दुनिया आखिर कैसे रह सकती है जिसकी शुरुआत चीन से हुई और फिर यह पूरी दुनिया में फैल गया। उन्होंने चीन से निकली पांचवी महामारी के बारे मे नहीं बताया।

ओ ब्रायन ने कहा, ‘इसे कहीं न कहीं तो रोकना ही होगा। हमने चीन को सहायता के लिए स्वास्थ्य पेशेवरों को भेजने का प्रस्ताव दिया था, जो उन्होंने स्वीकार नहीं किया।’ आपको बता दें कि, कोरोना महामारी से अमेरिका सबसे अधिक तबाह हुआ है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version