Home Entertainment 61 वर्षीय 5 बच्चों की मां ने आठ साल के बच्चे से...

61 वर्षीय 5 बच्चों की मां ने आठ साल के बच्चे से रचाई शादी

​संतोष कुमार गुप्ता

केप टाउन।कहते है कि कोई कोई जोड़ी उपर वाला बनाता है। आमतौर पर दूल्हा और दुल्हन की उम्र में कुछ महीनें या कुछ साल का ही अंतर होता है।लेकिन यहां खेलने कूदने वाला लड़का पांच बच्चो की मां का शौहर बन गया। आज आपको अजीब शादी के बारे में बता रहे है। 8 साल की उम्र बच्चे की खेलने कूदने की होती है। लेकिन एक 8 साल के बच्चे ने अपनी दादी की उम्र की महिला से शादी कर सभी को चौंका दिया है। कमाल की बात है कि यह महिला पहले से ही 5 बच्चों की मां है।
यह अजीबोगरीब शादी का मामला दक्षिण अफ्रीका से सामने आया है। 61 साल की शाबानगू ने 8 साल के सानेले मैसिलेला के साथ शादी रचाई। इस शादी के चर्चें सुन हर कोई हैरान है। शाबानगू और मैसिलेला की शादी दक्षिण अफ्रीका के श्वान में हुई है।

प्राइमेरी स्कूल में पढऩे वाले सानेले मैसिलेला और शाबानगू की शादी में करीब 100 मेहमानों हिस्सा लिया। इन मेहमानों के सामने दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई।

इस शादी के बारे में मैसिलेला की मां पैशेंस ने बताया कि मैसिलेला के दादा की आखिरी ख्वाहिश थी कि वे अपनी मौत से पहले अपने पोते को दूल्हा बनते देखें। उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बेटे की शादी करवाई।

उन्होंने कहा कि उनकी सास का कहना था कि अगर उन्होंने मैसिलेला की शादी नहीं करवाई तो उनके परिवार के साथ कुछ न कुछ गलत हो जाता। इसलिए ये शादी केवल परंपरा के तौर पर की गई। हालांकि इसका कोई कानूनी आधार नहीं है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version