Home Videos Khabron Ki Khabar इंडो नेपाल सीमा विवाद की असली वजह

इंडो नेपाल सीमा विवाद की असली वजह

भारत और नेपाल के संबंधो को लेकर इन दिनो कुछ तल्खी आ गई है। इसकी वजह सीमा विवाद बताई जा रही है। बतादें कि नेपाल और भारत के बीच करीब 1850 किलोमीटर से अधिक लंबी और खुली सीमा है। एक देश से दूसरे देश में जाने के लिए पासपोर्ट की जरुरत नहीं है। दोनो देश के बीच सदियो से बेटी और रोटी का संबंध है। कभी सीमा को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ। अलबत्ता चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा विवाद होता रहा है। नेपाल के प्रधानमंत्री के बयान के बाद भारत और नेपाल के बीच चली आ रही सदियों पुराने संबंधो को लेकर समीक्षा शुरू हो गई है। यह कुछ हद तक स्वभाविक भी है। सवाल उठता है कि नेपाल के प्रधानमंत्री ने ऐसा बयान क्यों दिया? इसको समझने के लिए भारत और नेपाल के बीच चली आ रही सदियों पुराने संबंधो को समझना होगा। विवाद के कारणो को समझना होगा और चीन की चाल को भी समझना होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version