Home Gujarat महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में चक्रवात निसर्ग का तांंडव

महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में चक्रवात निसर्ग का तांंडव

निसर्ग चक्रवात से मची तबाही

चक्रवात निसर्ग के महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराने के बाद बुधवार की दोपहर से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह अगले तीन घंटों तक चलेगी। हवा 120 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। निसर्ग तूफान के कारण कई जगहों पर काफी नुकसान की खबर आ रही है। कई जगहों पर पेड़ जड़ से उखड़ गए, तो वहीं कच्चे मकानों को भी काफी नुकसान हुआ है।

निसर्ग से होने वाले तबाही को ध्यान मे रखकर मुंबई और गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मीडिया को बताया कि, यह चक्रवात  गंभीर रूप धारण कर सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि, निसर्ग चक्रवात महाराष्ट्र के तट पर अलीबाग के समीप पहुंच गया है। चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे प्रारम्भ हो गई थी। IMD ने एक बयान में कहा कि, ‘बादल का दाहिना हिस्सा महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र, खासकर रायगढ़ जिले से होकर गुजर रहा है। यह आगामी 3 घंटे में मुंबई और ठाणे जिलों में पहुंचेगा।’ वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। महाराष्ट्र में लोगों को तटीय इलाकों में जाने से रोका गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version