Home Videos Khabron Ki Khabar प्लासी में ऐसा क्या हुआ कि हम अंग्रेजो के गुलाम होते चले...

प्लासी में ऐसा क्या हुआ कि हम अंग्रेजो के गुलाम होते चले गए

हम सभी भारतवंशी अपने आजादी का अमृत महोत्सव मना रहें है। यह बात हम सभी लोगो के लिए खुशी के साथ गौरव की अनुभूति कराता है। पर, मेरे मन में कई सवाल है। अव्वल तो ये कि व्यापार करने वाले मुट्ठी भर अंग्रेजो के हम गुलाम कैसे हो गए? सिर्फ गुलाम नहीं हुए। बल्कि, करीब 200 वर्षो तक गुलाम रहे। 200 वर्ष, एक बड़ा कालखंड होता है। ऐसे में यह समझना जरुरी हो जाता है कि उस समय, यानी जब अंग्रेज हमको गुलाम बना रहे थे। तब भारत की राजनीतिक और समाजिक परिस्थितियां कैसी थीं? क्या हमने उन हालातो से कोई सबक लिया? ऐसे और भी कई सवाल है। जिसको समझने के लिए जब मैंने इतिहास के पन्ने पलटे। तो, परत दर परत, गांठ खुलता चला गया। इसको ठीक से समझने के लिए सबसे पहले प्लासी के मैदान में हुए युद्ध को समझना होगा। प्लासी की लड़ाई क्यों और किन हालातो में हुई और इसका परिणाम क्या हुआ? यही पर सभी सवालो का जवाब मिल जाता है। आज हम प्लासी की उसी लड़ाई पर अपना रिपोर्ट लेकर आपके सामने आयें है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version