दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है, लेकिन अब सवाल उसकी विश्वसनीयता और प्रतिबद्धता को लेकर उठने लगा है। भारत, पाकिस्तान, चीन, ताइवान, ईरान, इस्राइल, सऊदी अरब और नाटो के साथ अमेरिका की बदलती नीतियां एक बड़े सवाल को जन्म दे रही हैं—क्या अमेरिकी विदेश नीति अब स्थायी रणनीतिक साझेदारी से ज्यादा तत्काल हितों और आर्थिक सौदों पर आधारित होती जा रही है?
इस वीडियो में अमेरिका की बदलती विदेश नीति, भारत-अमेरिका संबंध, चीन और ताइवान, मध्य-पूर्व, नाटो और क्वाड के संदर्भ में इस पूरे सवाल को समझने की कोशिश की गई है। साथ ही यह भी देखा गया है कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत के लिए अमेरिका पर निर्भरता और रणनीतिक स्वायत्तता के बीच संतुलन का सवाल कितना महत्वपूर्ण हो सकता है।
आखिर अमेरिका के सहयोगी देश उसकी नीतियों को लेकर क्यों चिंतित दिखाई दे रहे हैं? क्या दुनिया किसी नए शक्ति-संतुलन की ओर बढ़ रही है? और भारत के लिए इसका क्या मतलब है?
देखिए केकेएन लाइव की ‘खबरों की खबर’।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
