Videos

ईशनिंदा के आरोप में उग्र भीड़ से महिला को बचाने वाली बहादुर पुलिस अधिकारी

जब अंधविश्वास तर्क पर हावी हो जाता है, तो अराजकता जन्म लेती है। पाकिस्तान के लाहौर की एक घटना में धार्मिक भावनाओं के नाम पर हुई हिंसा के बारें मे हम बात करेंगे। हालांकि, इस अंधेरे में एक रोशनी की किरण भी दिखी- एक महिला पुलिस अधिकारी, जिसकी सूझबूझ और इंसानियत ने एक जान बचाई। देखिए पूरी रिपोर्ट।

आज हम आपको लाहौर, पाकिस्तान से एक ऐसी घटना की कहानी सुनाएंगे जो आपको स्तब्ध कर देगी।

पिछले रविवार के दोपहर का वक्त था लाहौर के अछरा बाज़ार में पति के साथ शॉपिंग करने आई एक महिला को उग्र भीड़ ने घेर लिया। भीड़ का आरोप था कि महिला ने कथित तौर पर क़ुरान की आयत के प्रिंट वाला लिबास पहनकर धर्म का अपमान किया है।

हालांकि सूचना मिलने पर एएसपी सयैदा बानो नक़वी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और उन्होंने स्थानीय उलेमा की मदद से उग्र भीड़ को समझाया और उनकी धार्मिक भावनाओं को नियंत्रित किया। वो उस महिला को भी उनके बीच से सुरक्षित निकालने में सफल रही।

महिला ने स्थानिए मीडिया को बताया की उसे नहीं पता था कि उसके कुर्ते पर अरबी भाषा में लिखे शब्दों का क्या अर्थ है। उसने माफी मांगी और कहा कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगी।

इस काबिले तारीफ काम के लिए पंजाब पुलिस ने एएसपी सयैदा बानो नक़वी को सरकारी सम्मान और मेडल देने की सिफ़ारिश की है। घटना के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रियाँ दि और काफी लोग, महिला पुलिस अधिकारी के साहस और समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग महिला से माफ़ी मांगने के लिए कहने का भी विरोध कर रहे हैं।

चलते चलते बस इतना कहना है “अगर आम जनता अपनी आवाज़ उठा ले तो सत्ता पलट सकती है। हिंसा, अन्याय के ख़िलाफ़ यदि मिलकर आवाज़ उठाई जाए तो वह शक्ति उत्पन्न करती है। लेकिन अगर यही आवाज़ बिखर जाए तो शोर भी पैदा कर सकती है”

This post was published on मार्च 3, 2024 15:07

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
Kundan Kumar

Recent Posts

  • Videos

मौर्य वंश के पतन की असली वजह और बृहद्रथ के अंत की मार्मिक दास्तान…

मौर्य साम्राज्य के पतन की कहानी, सम्राट अशोक के धम्म नीति से शुरू होकर सम्राट… Read More

अक्टूबर 23, 2024
  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024