Muzaffarpur

मीनापुर के लाल ने माउंट यूनाम पीक पर फहराया तिरंगा

हिन्दुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन की मदद से ऋतिक ने की 19 हजार फीट की चढ़ाई

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर का लाल ऋतिक पटेल ने 19 हजार फीट ऊंची माउंट यूनाम पीक पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराने वालों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह अली नेउरा गांव का रहने वाला है और मार्शल आर्ट में नेशनल अवार्ड प्राप्त कर चुका है। माउंट यूनाम पीक पर तिरंगा फहराने वाले ऋतिक पटेल का अब गांव में बेसब्री इंतजार हो रहा है। ऋतिक ने अपनी उपलब्धि से जिला ही नहीं बल्कि सूबे का नाम रौशन किया है। लिहाजा, उसके गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत करने की तैयारी शुरू हो गई है।

अलीनेउरा के ग्रामीण और समाजिक कार्यकर्ता हिमांशू गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बैठक करके गांव पहुंचने पर ऋतिक के जोरदार स्वागत करने की तैयारी शुरू कर दी है। हिमांशू ने ऋतिक को गांव का गौरव बताया है। गांववाले उसकी उपलब्धियों पर फूले नहीं समा रहें है। कहतें है कि मार्शल आर्ट में नेशनल मेडल प्राप्त करने वाला ऋतिक अब माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करना चाहता है।

बिहार के चार लड़को के साथ ऋतिक ने की चढ़ाई

हिन्दुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन ने माउंट यूनाम की चढ़ाई के लिए बिहार के ऋतिक समेत कुल चार लड़को का चयन किया था। चयनित लोगों ने 10 अगस्त को चढ़ाई शुरू की और बर्फीली तेज हवाओं के बीच 15 अगस्त को अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच कर तिरंगा फहरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। अलीनेउरा के मुखिया रामप्रीत राम, अमन पटेल, रंजन गुप्ता, सोनू कौसिक, विक्की सिंघानिया, अखलाख अहमद, रतन राज, पीयूष वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोगो ने ऋतिक को मीनापुर का शान बतातें हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

This post was published on अगस्त 20, 2021 09:49

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

तीन तलाक पर हैदराबाद के मुस्लिम महिलाओं का असंतोष क्या वोट के बिखराव का कारण बनेगा…

हैदराबाद को हॉट सीट बनाने में बीजेपी के महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा… Read More

अप्रैल 17, 2024
  • Videos

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन?

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन? https://youtu.be/k8dMmRv8BB8   Read More

अप्रैल 16, 2024
  • Videos

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध... https://youtu.be/8-OUemIFGG8 Read More

अप्रैल 13, 2024
  • Videos

Rohini Acharya : मुझे लग रहा है की मैं अपने मायके आ गई हूँ।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों सुर्खियों में है। रोहिणी… Read More

अप्रैल 11, 2024
  • Politics

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिसली जुबान या कमजोर हो गई यादाश्त, चार सौ नहीं बल्कि चार हजार पार कराने का क्यों किया दावा

चार लाख कहना चाह रहे थे मुख्यमंत्री KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… Read More

अप्रैल 10, 2024
  • Videos

Vaishali में होगा घमासान…परिणाम चौकाने वाला हो सकता है

Bihar के Vaishali को गणतंत्र की जननी कहा जाता है। बौद्ध और जैन धर्म के… Read More

अप्रैल 10, 2024