रविवार, जुलाई 6, 2025
होमSocietyऑक्सफेम ने की बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा

ऑक्सफेम ने की बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

कोलकाता के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्तुत करेगी प्रोजेक्ट रिपोर्

मीनापुर। बिहार जातिवाद के दलदल से बाहर निकलने की पुरजोर कोशिश में है। यह किसी भी समाज के विकास की पहली शर्त मानी जाती है। ये बातें एलेग्जिया पेट्री (अंतर्राष्ट्रीय संस्था ऑक्सफेम की अंतर्राष्ट्रीय इम्पैक्ट कॉर्डिनेटर) ने शनिवार को प्रखंड के खरहर गांव में कही। एलेग्जिया के नेतृत्व में ऑक्सफेम की तीन सदस्यीय टीम ने गांव में बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की। टीम में नई दिल्ली से आये ऑक्सफेम के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर मानस भट्टाचार्य और प्रोग्राम कॉर्डिनेटर नीरज आनंद भी शामिल थे।
इससे पहले टीम ने खरहर गांव के बाढ़ पीड़ितों से मिल कर उनकी समस्याओं का अध्ययन किया। टीम ने बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए लोगों से सवाल पूछे। बाढ़ पीड़ितों से आपदा प्रबंध, राहत और बचाव के अलावा बाढ़ के दौरान स्वास्थ्य सेवा, शुद्ध पेयजल व शौचालय प्रबंधन आदि की जानकारी ली। बाढ़ से जान-माल और कृषि को हुए नुकसान के साथ इससे निपटने के लिए सरकार की ओर से उठाये गये कदम की भी जानकारी इकट्ठा की गई। टीम ने बाढ़ के दौरान लोगों की जीवनशैली, आजीविका और रहन-सहन की स्थिति पर विस्तार से रिपोर्ट तैयार की।

टीम ने बताया कि उनकी संस्था कोलकाता में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। एलेग्जिया लंदन से आई थीं। उन्होंने दुभाषिए की मदद से लोगों से बातचीत की। गांव के लोगों ने भी विदेशी मेहमान का स्वागत किया। मौके पर संस्था के प्रखंड कॉर्डिनेटर सुनील कुमार, बबिता कुमारी, सरपंच रतन राय, अनिरुद्ध झा, सुनील कुमार झा, प्रदीप पासवान, पार्वती देवी, रामसकल राय, पूनम देवी भी मौजूद थीं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

BRA बिहार विश्वविद्यालय: 1.27 लाख स्नातक सीटों के लिए मेरिट लिस्ट जारी, नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू

BRA बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक की 1.27 लाख सीटों पर नामांकन के लिए पहली...

अमरनाथ यात्रा के दौरान बसों की टक्कर: 36 लोग घायल

अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जिसमें 36 लोग घायल हो गए,...

दलाई लामा ने 30-40 साल और जीने की उम्मीद जताई

हाल ही में दलाई लामा ने अपने स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण...

मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स ने 20 साल बाद एक मंच पर साझा किया, मराठी विजय रैली में दिखा ऐतिहासिक मिलन

मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में 5 जुलाई 2025 को एक ऐतिहासिक पल...

More like this

BRA बिहार विश्वविद्यालय: 1.27 लाख स्नातक सीटों के लिए मेरिट लिस्ट जारी, नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू

BRA बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक की 1.27 लाख सीटों पर नामांकन के लिए पहली...

अमरनाथ यात्रा के दौरान बसों की टक्कर: 36 लोग घायल

अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जिसमें 36 लोग घायल हो गए,...

दलाई लामा ने 30-40 साल और जीने की उम्मीद जताई

हाल ही में दलाई लामा ने अपने स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण...

मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स ने 20 साल बाद एक मंच पर साझा किया, मराठी विजय रैली में दिखा ऐतिहासिक मिलन

मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में 5 जुलाई 2025 को एक ऐतिहासिक पल...

UGC NET 2025: यूजीसी नेट जून सत्र की आंसर की के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी

यूजीसी नेट जून 2025 सत्र की परीक्षा 29 जून 2025 को समाप्त हो चुकी...

केंद्र सरकार ने वक्फ प्रबंधन नियम 2025 को अधिसूचित किया, वक्फ संपत्तियों की होगी प्रभावी निगरानी

केंद्र सरकार ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विभिन्न पहलुओं के संबंध में 'एकीकृत वक्फ...

बिहार चुनाव की दिशा: चिराग पासवान और प्रशांत किशोर के बीच का राजनीतिक मुकाबला

जैसे-जैसे बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य का राजनीतिक माहौल...

कोझीकोड में निपाह वायरस नियंत्रण कक्ष खोला गया: जनता को सूचना देने के लिए कदम उठाए गए

कोझीकोड जिले में निपाह वायरस के खतरे को लेकर बढ़ती चिंता के मद्देनजर, जिला...

गोपाल खेमका हत्याकांड: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए

पटना में देर रात एक बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर...

बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन: 87% वोटर्स को मिल चुका है रिवीजन फॉर्म

बिहार में 25 जून 2025 से शुरू हुए वोटर लिस्ट रिवीजन का काम तेजी...

हिमाचल प्रदेश: भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु की प्रतिक्रिया

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने शुक्रवार को भाजपा सांसद कंगना रनौत...

सोने की कीमत आज: 24 कैरेट सोने की कीमत में हल्की गिरावट, 22 कैरेट सोने की कीमत में इजाफा

आज के सोने के बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, जिसमें 24...

पीएम मोदी का अर्जेंटीना दौरा: भारत-अर्जेंटीना संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई 2025 को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचे। यह...

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम में मनाया 29वां जन्मदिन, हादसे के बाद की मुआवजे की घोषणा

बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध धार्मिक गुरु पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार, 4 जुलाई...

अमेरिका: “वन बिग ब्यूटीफुल” बिल बना कानून, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पिकनिक के दौरान विधेयक पर किए साइन

अमेरिका में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना घटी जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस...
Install App Google News WhatsApp