Sports

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला अभ्यास मैच मे होगी टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा

​संतोष कुमार गुप्ता

लंदन। युवराज सिंह के बुखार होने की खबर टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत नही है। गत चैम्पियन भारत यहां चैम्पियंस ट्राफी से पूर्व अपने पहले अभ्यास मैच में आज जब न्यूजीलैंड का सामना करेगा तो सभी की नजरें शीर्ष आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर टिकी होंगी।किंतु विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह की कमी खलेगी।  इंडियन प्रीमियर लीग में 6  हफ्ते खेलने के बाद दो अभ्यास मैचों से टीम इंडिया को 50 ओवर के प्रारूप से सामंजस्य बैठाने में मदद मिलेगी और टूर्नामेंट से पहले टीम स्थायी संयोजन तैयार करना चाहेगी।
भारत ने अपना पिछला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में खेला था।  मैच को आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं है इसलिए टीम के सभी 15 सदस्यों को खेलने का मौका मिलेगा हालांकि बुखार से जूझ रहे युवराज सिंह टीम से बाहर हैं । बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि युवराज तेजी से ठीक हो रहे हैं और चिंता की कोई बात नहीं है । उन्हें आराम की सलाह दी गई है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पहला अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे ।
सभी की नजरें अश्विन पर लगी हैं जो दो महीने के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं क्योंकि बीसीसीआई चाहता था कि घरेलू सत्र में सभी 13 टेस्ट खेलने के बाद थकान से उबरने के लिए वह आईपीएल में नहीं खेले।  अभ्यास मैच अश्विन को मैच अभ्यास का पर्याप्त मौका देगा क्योंकि अगर टीम प्रबंधन अंतिम एकादश में सिर्फ एक विशेषज्ञ स्पिनर के साथ उतरने का फैसला करता है तो उन्हें अंतिम एकादश में रविंद्र जडेजा से चुनौती मिल सकती है।
अश्विन को इस मैच के जरिए ओवल की सपाट पिच पर केन विलियमसन, मार्टिन गुप्टिल और टाम लैथम जैसे खिलाडिय़ों के खिलाफ अपने कौशल को परखने का मौका मिलेगा।  सीमित ओवरों के क्रिकेट में अश्विन का प्रदर्शन उतना अधिक प्रभावी नहीं है लेकिन तमिलनाडु के इस आफ स्पिनर ने हाल में कहा था कि वह चैम्पियंस ट्राफी के लिए अपने तरकश में नये तीरों के साथ तैयार हैं।

This post was published on मई 28, 2017 10:01

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Videos

मौर्य वंश के पतन की असली वजह और बृहद्रथ के अंत की मार्मिक दास्तान…

मौर्य साम्राज्य के पतन की कहानी, सम्राट अशोक के धम्म नीति से शुरू होकर सम्राट… Read More

अक्टूबर 23, 2024
  • Videos

सम्राट अशोक के जीवन का टर्निंग पॉइंट: जीत से बदलाव तक की पूरी कहानी

सम्राट अशोक की कलिंग विजय के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। एक… Read More

अक्टूबर 16, 2024
  • Videos

बिन्दुसार ने चाणक्य को क्यों निकाला : मौर्यवंश का दूसरा एपीसोड

KKN लाइव के इस विशेष सेगमेंट में, कौशलेन्द्र झा मौर्यवंश के दूसरे शासक बिन्दुसार की… Read More

अक्टूबर 9, 2024
  • Videos

कैसे शुरू हुआ मौर्यवंश का इतिहास? चाणक्य ने क्यों बदल दी भारत की राजनीति?

322 ईसा पूर्व का काल जब मगध का राजा धनानंद भोग-विलास में लिप्त था और… Read More

अक्टूबर 2, 2024
  • Videos

क्या सांप और नाग एक ही हैं? जानिए नागवंश का असली इतिहास

नाग और सांप में फर्क जानने का समय आ गया है! हममें से अधिकांश लोग… Read More

सितम्बर 25, 2024
  • Videos

क्या आप जानते हैं? नंदवंश के शासक नाई समाज से थे…

नंदवंश के शासकों ने प्राचीन भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया। इस एपिसोड… Read More

सितम्बर 18, 2024