होमNationalतो क्या अभिनेता अरबाज ने की सट्टेबाजी

तो क्या अभिनेता अरबाज ने की सट्टेबाजी

Published on

मुबंई। फिल्म स्टार सलमान खान के भाई और अभिनेता अरबाज खान की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस वक्त सभी के जेहन में एक ही सवाल चल रहा है कि क्या अरबाज ने सट्टेबाजी की?

बहराल, अरबाज खान शनिवार को ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल के सामने पेश हुए और अधिकारी ने उनसे लम्बी पूछताछ की है। सूत्रो से मिल रही खबर के मुताबिक अरबाज ने पांच साल पहले सट्टेबाजी में शामिल होने की बात को कबूल भी कर लिया है। आपको बतातें चलें कि जब से सलमान खान के भाई और एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान का नाम आईपीएल के सट्टेबाजी में फंसा है, तभी से इस केस को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच एक और चौकाने वाली सच्चाई सामने आई है जिसका खुलासा खुद अरबाज ने ही किया है। उनके मुताबिक इस सट्टेबाजी की वजह से ही उनकी और मलाइका की 18 साल पुरानी शादी टूटी थी।
अरबाज के मुताबिक उनके डिवोर्स की एक वजह सट्टेबाजी भी रही। क्योंकि वसूली के लिए मलाइका के पास भी फोन आने लगे थे। जिससे रोज उनके घर पर झगड़े होते थे। इन सबके बाद तलाक से दो साल पहले से ही मलाइका उनसे दूर हो गईं। दोनों एक घर में सिर्फ दिखाने के लिए रहते थे। बतातें चलें कि साल 2017 में दोनों का डिवोर्स हुआ था।
इतना ही नही बल्कि, अरबाज ने ये भी कबूला कि सट्टे की वजह से ही उनका सबकुछ बर्बाद हो चुका है। वो पैसे बनाने के चक्कर में हारते चले गए। उन पर काफी कर्ज हो गया था। लोग उन्हें परेशान कर रहे थे। अरबाज की माने तो वे अब तक 3 करोड़ से भी ज्यादा की रकम सट्टेबाजी में हार चुके हैं। पुलिस के अधिकारी ने दावा है कि अरबाज की सट्टेबाजी की लत की वजह से ही सलमान भी नाराज रहने लगे थे। बताया तो यह भी जा रहा है कि दीपावली के वक्त सलमान ने अरबाज पर हाथ उठाने वाले थे तभी मां बीच में आ गईं। अरबाज की इन्ही हरकतों की वजह से सलमान ने उनकी फिल्म दबंग-3 से भी हाथ खींच लिया था।
दरअसल, ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के अवैध वसूली निरोधक प्रकोष्ठ ने 15 मई को गिरोह का भंडाफोड़ किया था और मुंबई में सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान जालान और अरबाज के बीच संबंधों का पता चला था, जिसके बाद उन्‍हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। बहरहाल, पुलिस पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होने से पहले सुबह 9.30 बजे अरबाज खान अपने बड़े भाई सलमान खान से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई, जिसके बाद अरबाज बाहर निकले और बिना इधर-उधर देखे सीधे अपनी गाड़ी से रवाना हो गए। क्राइम ब्रांच ठाणे जाते हुए अरबाज के साथ सलमान के बॉडीगार्ड शेरा और वकील भी मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

मोहम्मद रफी के आखरी अल्फाज- तो, मैं चलूं….

महान पार्श्व गायक मो. रफी आज हमारे बीच भले नही हो, किंतु, उन्हें भूलना...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

More like this

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...
00:07:59

कर्ज में डूबे राज्य, फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों?

क्या आपने कभी सोचा है कि चुनाव आते ही अचानक मुफ्त योजनाओं की बाढ़...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...
00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से की सीधी बातचीत

Pariksha Pe Charcha 2026 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के...

Budget 2026 : महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा बजट, She Mart और लखपति दीदी को नई रफ्तार

केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर...

Union Budget 2026–27: बजट के बाद क्या सस्ता हुआ, क्या हुआ महंगा

देश की वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026–27 का...

Tatkal Ticket New Rules 2026 : तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव

 Indian Railways ने Tatkal Ticket Booking प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के...

अजित पवार का अंतिम संस्कार : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, शोक में डूबा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की राजनीति ने गुरुवार को एक बड़े और अपूरणीय नेता को खो दिया।...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...

UGC के नए नियम 2026 पर देशभर में बहस, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में इक्विटी कमेटी अनिवार्य

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई...