होमMaharashtraरोहित शर्मा ने मुंबई रणजी ट्रॉफी अभ्यास सत्र से जुड़कर मिसाल पेश...

रोहित शर्मा ने मुंबई रणजी ट्रॉफी अभ्यास सत्र से जुड़कर मिसाल पेश की

Published on

KKN  गुरुग्राम डेस्क | इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के हालात चुनौतीपूर्ण हैं। अब तक चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान नहीं हुआ है। जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली का फॉर्म निराशाजनक रहा है। इसी बीच, रोहित ने फॉर्म में वापसी और टेस्ट करियर बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

मुंबई टीम से जुड़ेंगे रोहित

रोहित शर्मा ने मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के अभ्यास सत्र से जुड़ने का फैसला किया है, जो बाकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई टीम के साथ नेट्स में अभ्यास करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खराब दौरे से लौटने के बाद उन्होंने ट्रेनिंग शुरू करने में बिल्कुल देर नहीं की और चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी में जुट गए।

मैच खेलने पर संशय

रणजी ट्रॉफी के अगले दौर में मुंबई की टीम जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी। हालांकि, रोहित ने मैच खेलने की पुष्टि नहीं की है। वह रेड बॉल क्रिकेट में अपनी स्किल्स सुधारने के लिए आराम करने के बजाय नेट्स में समय बिता रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा, “रोहित मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास करेंगे, लेकिन यह तय नहीं है कि वह अगला मैच खेलेंगे या नहीं। वह जल्द ही एमसीए को सूचित करेंगे।”

2015 में खेला था आखिरी रणजी मैच

रोहित ने पिछली बार 2015 में रणजी ट्रॉफी का मैच खेला था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपनी तकनीक पर काम करने का फैसला किया। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनकी पारी 3, 9, 10, 3, और 6 रन की रही थी। पांच पारियों में उनका औसत सिर्फ 10.93 का था।

विराट को भी घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह

रणजी ट्रॉफी का अगला दौर 23 जनवरी से शुरू होगा। रोहित के साथ ही विराट कोहली को भी घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी गई है। कोहली ने आखिरी बार 2012 में रणजी मैच खेला था। हाल ही में कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि खिलाड़ियों को लाल गेंद क्रिकेट में भाग लेना चाहिए ताकि टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर सकें।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

More like this

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

डायबिटीज लाइलाज है या इलाज का तरीका पुराना पड़ चुका है?

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज, 136 मिलियन प्री-डायबिटीज की जद में; दुनिया...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

दल-बदल की राजनीति पर लगाम कब?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा सवाल: विचारधारा बड़ी या सत्ता? कौशलेन्द्र झा KKN ब्यूरो। भारतीय राजनीति में...

भारत का भविष्य: कौन-कौन से खतरे दरवाजे पर खड़े हैं? और क्या भारत तैयार है?

KKN ब्यूरो। भारत 21वीं सदी की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...
00:07:59

कर्ज में डूबे राज्य, फिर भी मुफ्त योजनाएं क्यों?

क्या आपने कभी सोचा है कि चुनाव आते ही अचानक मुफ्त योजनाओं की बाढ़...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...
00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...