होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 88 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन टी-2० मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा के 118 रन और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के शानदार 89 रन की आतिशी पारियों के दम पर भारत ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 260 रन बनाए। रोहित ने इस मैच में 43 गेंदों में 12 चौके और 10 छक्कों की मदद से आतिशी पारी खेली। राहुल ने 49 गेंदों में 89 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए। रोहित शर्मा को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
श्रीलंकाई टीम ने अच्छी शुरुआत के बावजूद इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 17.2 ओवरों में नौ विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके और नौंवा विकेट गिरने के साथ ही श्रीलंका की पारी समाप्त हो गई। मेहमान टीम के लिए कुशल परेरा ने 37 गेंदों में चार चौके और सात छक्कों की मदद से 77 रनों की पारी खेली। उनके अलावा उपुल थरंगा ने 29 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इन दोनों के अलावा हार्दिक पांड्या और जयदेव उनादकट को एक-एक विकेट मिला।
This post was published on दिसम्बर 22, 2017 23:21
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More