गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026 6:29 अपराह्न IST
होमSportsक्रिकेट विश्व कप मैच में भारत ने पाक को हराया

क्रिकेट विश्व कप मैच में भारत ने पाक को हराया

Published on

लगातार सात बार हारी पाकिस्तान

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले गए विश्व कप 2019 के सबसे चर्चित मुकाबले में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 89 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने विश्व कप में लगातार सात बार पाकिस्तान को हराने का रिकार्ड भी बनाया। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट विश्व कप इतिहास का यह 7वां मुकाबला था, जिसमें भारत ने बाजी मारी। इससे पहले खेले गए 6 मुकाबलों में भी भारत ने ही जीत दर्ज की थी।

टॉस जीत कर पाक ने की गेंदबाजी

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया था और भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट पर 336 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। पाकिस्तान की टीम 40 ओवरों में 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी और डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान की टीम इस मौच को 89 रनों से हार गई।

भारत की दमदार शुरुआत

आसमान में बादल छाए होने के बावजूद रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 23.5 ओवरों में 136 रन जोड़े। केएल राहुल 57 रन बनाकर वहाब रियाज की गेंद पर विकेटकीपर सरफराज अहमद द्वारा लपके गए। रोहित शर्मा ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 140 रनों की शतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने भी 77 रन बनाए। इस तरह भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट पर 336 रनों का विशाल स्कोर बनाया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 47 दन देकर 3 विकेट झटके।

बारिश ने डाला खलल

भारत की पारी के 47वें ओवर में बारिश ने खलल डाला। लेकिन लभगभ आधे घंटे में मैच फिर से शुरू हो गया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने सिर्फ 13 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। इमाम उल हक को विजय शंकर ने पगबाधा आउट कर पाकिस्तान के पहले विकेट का पतन किया। दरअसल, पाकिस्तान की पारी का 5वां ओवर भुवनेश्वर कुमार कर रहे थे। इस ओवर में चौथे गेंद डालने के बाद भुवनेश्वर के बाए पैर की है​मस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया। जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और वह वापस नहीं लौट सके। उनके ओवर की बची हुई दो गेंदें डालने के लिए विजय शंकर आए और पहली ही गेंद पर इमाम को चलता कर दिया।

फखर और बाबर पर पाकिस्तान की उम्मीद

इसके बाद फखर जमां ने बाबर आजम के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की शतकीय साझेदारी की। खतरनाक होती इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने तोड़ा। उन्होंने एक शानदार गेंद पर बाबर आजम की गिल्लियां बिखेर दी। बाबर आजम ने 48 रन बनाए। इस साझेदारी के टूटते ही पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम ढहने लगा। कुलदीप ने आंखें जमा चुके फखर जमां को युजवेंद्र चहल के हाथों कैच कराकर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। फखर 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या ने 27वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक को पवेलियन लौटाकर मैच में पाकिस्तान की उम्मीदें धुमिल कर दी। हफीज 9 और मलिक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये।

कुलदीप और पांड्या ने पाक की उम्मीदों तोड़ दी

विजय शंकर ने कप्तान सरफराज अहमद को 12 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर पाकिस्तान के छठे विकेट का पतन किया। जब पाकिस्तान का स्कोर 35 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन था तभी बारिश ने मैच में खलल डाला। इसके चलते लगभग 1 घंटे से ज्यादा का खेल रुका रहा। बारिश रुकने पर अंपायरों ने पाकिस्तान के सामने संशोधित लक्ष्य रखा। जिसके अंर्तगत मैच को 50 से घटाकर 40 ओवर का कर दिया गया और लक्ष्य 337 से घटाकर 302 रन कर दिया गया। इस तरह मैच दोबारा शुरू हुआ तो पाकिस्तान को 30 गेंदों में जीत के लिए 136 रन बनाने थे। लेकिन पाकिस्तान की टीम 40 ओवरों में 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी और मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत 89 रनों से हार गई। रोहित शर्मा को उनकी बेहतरीन शतकीय पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

टीम में शामिल थे खिलाड़ी

भारत की ओर से रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल टीम में शामिल थे।
वहीं, पाकिस्तान की ओर से इमाम उल हक, फखर जमां, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (कप्तान), शोएब मलिक, इमाद वसीम, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शादाब खान टीम का हिस्सा थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

00:07:40

क्या है ग्वादर का सच: अरब सागर के किनारे कैसे भूख और प्यास के बीच चीन का हो गया कब्ज़ा

ग्वादर, जिसे पाकिस्तान का भविष्य कहा गया, आज सवालों के घेरे में है। CPEC,...

जब जगमगा उठा जर्मनी का आसमान

19 जनवरी 2026 — एक रात जो खगोल विज्ञान और सोशल मीडिया दोनों पर...

77वें गणतंत्र दिवस पर देश में उत्साह और गर्व का माहौल

भारत सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन...

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

मोतिहारी में बनेगा इतिहास, विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को होगी दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना

बिहार के मोतिहारी जिले के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को...
00:13:59

क्या है ट्रंप की तानाशाही का खौफनाक सच

कहतें हैं… रात के सन्नाटे में समंदर हमेशा बेचैन नहीं होता। लेकिन उस रात…...

AyulSAT Mission : अंतरिक्ष में सैटेलाइट को ईंधन भरने की दिशा में भारत एक कदम और आगे

भारत अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के करीब पहुंच गया है।...

World Hindi Diwas 2026 : वैश्विक मंच पर हिंदी की ताकत और पहचान

आज 10 जनवरी को भारत सहित पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस मनाया जा...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

फिल्म हिना की एक्ट्रेस जेबा बख्तियार : शोहरत के साथ निजी जिंदगी की अनसुनी कहानी

साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म हिना दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुई...

चावल उत्पादन में भारत ने चीन को छोड़ा पीछे, दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बना देश

भारत ने कृषि क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय कृषि मंत्री...

गोपालगंज पहुंचा विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग, आस्था का ऐतिहासिक दृश्य

Gopalganj से इस समय आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़ी एक ऐतिहासिक खबर सामने...

पटना जलाशय में विदेशी पक्षियों का बसेरा, सर्दियों में बढ़ी प्राकृतिक सुंदरता

सर्दियों के मौसम में पटना का प्राकृतिक नजारा और भी जीवंत हो गया है।...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...