सोमवार, अप्रैल 27, 2026 4:51 अपराह्न IST
होमSportsभारत में फूटा पटाखे और पाकिस्तान में टूटे टीवी

भारत में फूटा पटाखे और पाकिस्तान में टूटे टीवी

Published on

भारतीय शेरो के  सामने  पाकिस्तान को याद आई  नानी

​रनो के बरसा में डूबा पाकिस्तान का नैया

संतोष कुमार गुप्ता

बिर्मिंघम। क्रिकेट अनिश्चितताओ का खेल है।किंतु जब पाकिस्तान से मुकाबला हो तो हर एक भारतीय जीत की ख्वाहिस रखता है। भारत-पाक के चीर परिचित मुकाबले मे गेंदबाजो व बल्लेबाजो ने भारत के करोड़ो क्रिकेटप्रेमियो का दिल टूटने नही दिया। भारत के जीतते ही क्रिकेट के दीवानो की टोली सड़को पर निकल पड़ी।भारत मे पटाखे तो पाकिस्तान मे टीवी फुटने लगे। बल्लेबाजी में रंग जमाने के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए गत चैम्पियन भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के वर्षा से प्रभावित ग्रुप बी के एकतरफा मैच में आज यहां पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 124 रन से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरूआत की। डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 41 आेवर में 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम उमेश यादव (&0 रन पर तीन विकेट), रविंद्र जडेजा (4& रन पर दो विकेट) और हार्दिक पंड्या (43 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 33. 4 आेवर में 164 रन ही बना सकी। वहाब रियाज चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। 
पाक के खिलाफ चैम्पियंस ट्राफी में भारत की दूसरी बड़ी जीत

पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया और उसकी आेर से अजहर अली ने सर्वाधिक 50 रन बनाए जबकि मोहम्मद हफीज ने 33 रन का योगदान दिया। चैम्पियंस ट्राफी के चार मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की यह दूसरी जीत है जबकि दो बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भारत ने रोहित (91), कप्तान विराट कोहली (नाबाद 81), सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (68) और युवराज सिंह (53) के अर्धशतकों की बदौलत तीन विकेट पर 319 रन बनाए। रोहित ने 119 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के जडऩे के अलावा धवन के साथ पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरूआत दिलाई। 
अंतिम ओवर में बने ताबड़तोड़ रन

अंत में कोहली और युवराज ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 9 . 4 आेवर में 93 रन की साझेदारी की। कोहली ने 68 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और तीन छक्के जड़े जबकि युवराज ने 32 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का मारा। पंड्या ने सिर्फ छह रन में नाबाद 20 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम चार आेवर में ताबड़तोड़ शाट खेलते हुए 72 रन बटोरे।   लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों अजहर अली और अहमद शहजाद ने जब 4 . 5 आेवर में 22 रन बनाए थे तब बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ा। मैच दोबारा शुरू होने पर पाकिस्तान को 41 आेवर में 289 रन बनाने का लक्ष्य मिला।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या सुविधा के नाम पर आपकी जासूसी हो रही है?

क्या भारत का भविष्य एक स्मार्ट सिटी है… या एक निगरानी वाला सिस्टम? कल्पना...

नीतीश से सम्राट तक: क्या बिहार में सत्ता बदलते ही बदलेगा पूरा सिस्टम?

बिहार की राजनीति एक नए मोड़ पर खड़ी है। क्या वाकई नीतीश कुमार का...

क्या बिहार में बदलेगी सत्ता की स्क्रिप्ट या दोहराएगा इतिहास?

KKN ब्यूरो। क्या बिहार की राजनीति में सचमुच एक युग का अंत और दूसरे...

ब्लैक फ्राइडे: एक खामोश हकीकत

यह एक खामोश हकीकत है। अगर एक फिल्म... सिर्फ एक घटना को दिखा रही...

More like this

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका...

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

ईरान पर अमेरिकी हमला या चीन को घेरने की रणनीति?

KKN ब्यूरो। क्या मिडिल ईस्ट में उठती हर जंग की आग के पीछे कोई...

मिडिल ईस्ट की जंग: क्या दुनिया की इंटरनेट नसों पर कब्ज़े की लड़ाई शुरू हो चुकी है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है कि मिडिल ईस्ट की हर जंग का...

क्या मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हुई अमेरिका की दादागिरी?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया एक बार फिर उसी खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...
00:07:40

क्या है ग्वादर का सच: अरब सागर के किनारे कैसे भूख और प्यास के बीच चीन का हो गया कब्ज़ा

ग्वादर, जिसे पाकिस्तान का भविष्य कहा गया, आज सवालों के घेरे में है। CPEC,...

जब जगमगा उठा जर्मनी का आसमान

19 जनवरी 2026 — एक रात जो खगोल विज्ञान और सोशल मीडिया दोनों पर...

77वें गणतंत्र दिवस पर देश में उत्साह और गर्व का माहौल

भारत सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन...

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

मोतिहारी में बनेगा इतिहास, विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को होगी दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना

बिहार के मोतिहारी जिले के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को...
00:13:59

क्या है ट्रंप की तानाशाही का खौफनाक सच

कहतें हैं… रात के सन्नाटे में समंदर हमेशा बेचैन नहीं होता। लेकिन उस रात…...