Home Society युवाओं के सिर चढ़ा योगी का हेयर स्टाइल

युवाओं के सिर चढ़ा योगी का हेयर स्टाइल

यूपी के सैलून वाले कर रहे है मार्केटिंग

यूपी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम इन दिनो चर्चा में है। कारण राजनीति नही, बल्कि उनका हेयर स्टाइल है। दरअसल, योगी स्टाइल के कुर्ता के बाद अब योगी जैसा हेयर कट युवाओं की पहली पसंद बनने लगी है।
हेयर स्टाइल ट्रेंड्स और फैशन स्टेटमेंट्स के लिए फिल्म स्टार्स को जाना जाता है। लेकिन अब लोग इस मामले में राजनेताओं को भी फॉलो करने लगे हैं। झांसी सहित प्रदेश के अधिकांश बड़े शहरो में हेयर कटिंग की दुकानों में योगी स्टाइल हेयर कट कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। कहतें है कि योगी स्टाइल हेयर कटिंग के लिए लोग नंबर लगा कर अपनी बारी का इंतजार करते देखे जा सकते हैं।
योगी स्टाइल हेयर कट कराने के लिए मुस्लिम भी आगे आने लगे हैं। हेयर कटिंग की दुकान चलाने वालों की माने तो ग्राहक खुद ही आकर योगी स्टाइल हेयर कटिंग के लिए कहते हैं। इनमें हिंदू, मुसलमान सभी शामिल हैं। हेयर सैलून में काम करने वालो ने युवाओं में योगी स्टाइल हेयर कटिंग का क्रेज देखते हुए दुकान पर योगी कट का पोस्टर लगा लिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version