बूढ़ी गंडक नदी ने ठीक एक दशक बाद मीनापुर में कोहराम मचा दिया है। इससे पहले वर्ष 2007 की तबाही को आज भी भूले नही है लोग।
अंचल प्रशासन ने मीनापुर की सभी 28 पंचायतो को बाढ़ ग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए जिला प्रशासन से प्रयाप्त मात्रा में राहत सामग्री की मांग की है। अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ में विस्थापित हुए लोगो को प्रयाप्त मात्रा में भोजन, शुद्ध पेयजल व सिर ढ़कने के लिए पोलीथीन सहित पशुचारा के लिए जिला प्रशासन को त्राहीमाम पत्र भेज दिया गया है।
जन प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी
दूसरी ओर जिला पार्षद वीणा देवी व जिला पार्षद सीता देवी सहित कई अन्य जन प्रतिनिधियों ने प्रशासन द्वारा चलाई जा रही रहत कार्यो को उंट के मुंह में जीरा का फोरन बता कर अपनी नाराजगी प्रकट की है। पूर्व जिला पार्षद मिथलेश यादव, मुखिया संघ की अध्यक्ष नीलम कुशवाहा और छात्र राजद के जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बाढ़ में फंसे लोगो को तत्काल बाहर निकालने के लिए एनडीआरफ की टीम को सुदूर गांव में भेजने की मांग की है।
लाखो की फसल नष्ट
इस बीच बाढ़ से फसल को भारी तबाही हुई है। सैकड़ो एकड़ में खड़ी मक्का की फसल को बाढ़ से जबरदस्त नुकसान हुआ है। महदेइयां के शिवचन्द्र प्रसाद बतातें हैं कि भिंडी, कद्दू, परवल, झिगूनी आदि नकदी फसल तबाह हो चुकी है। इससे किसानो को लाखो रुपये का नुकसान हो गया है। जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करके किसानो को फसल का प्रयाप्त मुआवजा देने की मांग की है।
This post was published on अगस्त 21, 2017 21:28
आखिर कब बनेगा इस नदी पर पुल? करीब 150 लोगों की मौत हो चुकी है... Read More
Loksabha Election 2024: बिहार की वैशाली लोक सभा सीट पर चुनावी टक्कर | Bihar Politics… Read More
क्या नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी... संपूर्ण बहुमत के साथ... तीसरी बार फिर से… Read More
Vaishali Lok Sabha Seat । Election 2024: वैशाली में किसका पलड़ा भारी ?। Veena Devi… Read More
जनप्रतिनिधि से क्यों, मतलब नहीं है मोतीपुर के इस बुजुर्ग को... Read More
पांच दशक के युग का अंत KKN न्यूज ब्यूरो। वह वर्ष 1997 का साल था।… Read More