शुक्रवार, जून 20, 2025
होमSocietyबकरी व मुर्गी सहित संपत्ति जल कर राख

बकरी व मुर्गी सहित संपत्ति जल कर राख

Published on

संजय कुमार सिंह
मनियारी। मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव में शनिवार की सुबह मोहम्मद फिरोज के घर में अचानक आग लग गई। उस वक्त मो. फिरोज की पत्नी सकिना खातुन अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। किसी तरह सकिना व उसके बच्चों को आग से लपटो से बाहर निकाला जा सका। इस बीच सकिना के चिल्लाने की आवाज से गांव के लोगों के आने पर आग पर काबू पाया जा सका। तब तक घर में बंधे पांच बकरियां व दर्जनों मुर्गियां झुलस गई और बाद में उसकी मौत भी हो गई। इस आग से घर में रखे दस हजार रुपये समेत लाखों की संपत्ति खाक हो गई। सकिना खातुन ने घटना की शिकायत लिखित रूप से मनियारी थाना में दर्ज करा दी है। इधर स्थानीय पंसस उमेश कुमार राज ने कुढ़नी सीओ नीरज कुमार सिंह को सूचित करते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।

Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

शिक्षक भर्ती 2025: BPSC ने जारी किया बड़ा नोटिफिकेशन, विशेष विद्यालयों में 7279 पदों पर बहाली

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के...

TRP Ratings सप्ताह 23, 2025: फिर नंबर 1 पर रहा ‘अनुपमा’

KKN गुरुग्राम डेस्क | BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) द्वारा जारी सप्ताह 23 की TRP रेटिंग्स में...

आज का राशिफल 20 जून 2025: जानिए शुक्रवार को किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

KKN गुरुग्राम डेस्क | आज शुक्रवार है और ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ खास संकेत...

बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पूरे राज्य में वज्रपात और आंधी की चेतावनी

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में मानसून ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर...

More like this