Home Society कालाबाजारी की आशंका पर ग्रामीणों ने दो ट्रक को पकड़ा

कालाबाजारी की आशंका पर ग्रामीणों ने दो ट्रक को पकड़ा

पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनो ट्रक को थाने से छोड़ा

मीनापुर में कालाबाजारी की आशंका पर शुक्रवार की सुबह मानिकपुर के ग्रामीणों ने खेमाइपट्टी के समीप दो ट्रक को पकड़ कर मीनापुर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि ट्रक पर लदा सरकारी अनाज पास के गांव में उतार दिया गया है। दूसरी ओर थाने पर पूछताछ के बाद दोनों ट्रक को छोड़ दिया गया। इसके विरोध में लोगों ने शिवहर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने खेमाइपट्टी के पास दोपहर में करीब एक घंटे के लिए शिवहर सड़क को जाम कर दिया। सड़क पर ही टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हांलाकि दारोगा दिनेश सिंह के समझाने पर करीब एक घंटे बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे मुखिया इंदल सहनी ने बताया ट्रक से सरकारी अनाज की कालाबाजारी की गई है। दूसरी ओर मौके पर मौजूद सहायक गोदाम प्रबंधक नीरज कुमार ने कालाबाजारी से इनकार करते हुए बताया कि मीनापुर को छह ट्रक अनाज का आबंटन मिला है। सभी सामान गोदाम में सुरक्षित है। दूसरी ओर ग्रामीण प्रशासन पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लगा रहे थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version