होमBiharMuzaffarpurसिवाईपट्टी पुलिस के खिलाफ किसानो में सुलग रहा है आक्रोश

सिवाईपट्टी पुलिस के खिलाफ किसानो में सुलग रहा है आक्रोश

Published on

लॉकडाउन की आर में प्रताड़ित करने का आरोप

KKN न्यूज ब्यूरो। लॉकडाउन की अवधि में एक ओर जहां बिहार के कई जिलो से पुलिस पर फूलो की बरसात होने की खबरें आ रही है। वहीं, मुजफ्फरपुर जिला के सिवाईपट्टी पुलिस के खिलाफ किसानो में पनप रहा आक्रोश इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। इलाके के कई किसान पुलिस पर तानाशाही करने और बेवजह प्रताड़ित करने के आरोप लगा रहें है।
इसी कड़ी में टेंगरारी के किसान अच्छेलाल प्रसाद ने शनिवार को एसएसपी को ज्ञापन देकर सिवाईपट्टी पुलिस पर पिटाइ करने और बेवहज कई घंटे तक थाना पर बैठा कर रखने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। अच्छेलाल ने बताया कि वह सब्जी बेच कर बजार से लौट रहा था और इस कार्य के लिए उसके पास डीटीओ द्वारा निर्गत पास भी मौजूद था। इसके बाद भी सिवाईपट्टी पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी और कई घंटे तक थाना पर रखने के बाद आखिरकार छोर भी दिया।
मामले की गंभीरता को समझने के लिए टेंगरारी के मुखिया नीलम कुमारी से संपर्क करने पर उन्होंने अच्छेलाल का समर्थन करते हुए सिवाईपट्टी पुलिस पर लॉकडाउन की आर में तानाशाही करने के गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारी से इसकी निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। मुखिया ने बताया कि पुलिस के तानाशाही से किसानो में रोष है और न्याय नहीं मिला तो लॉकडाउन के बाद पुलिस के खिलाफ किसान सड़क पर उतर जायेंगे।
स्मरण रहें कि पिछले सप्ताह ही डेराचौक के किसान विजय रंजन ने सिवाईपट्टी पुलिस पर दरबाजे से खींच कर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में अपनी शिकायत दर्ज कराई थीं। इस बीच टेंगरारी के फूलदेव प्रसाद सहित कई अन्य लोगो ने भी सिवाईपट्टी पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किये हैं। किसानो का कहना है कि कृषि कार्य के लिए सरकार से छूट मिलने के बाद भी स्थानीय पुलिस किसानो पर लाठी बरसा रही है।

इधर, सिवाईपट्टी के थाना अध्यक्ष कुमार संतोष रजक ने हमारे प्रतिनिधि से बात करते हुए सभी आरोप को निराधार और बदनाम करने वाला बताया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के दौरान कुछ लोगो की मनमर्जी नहीं चलने दी गई। अब ऐसे तमाम लोग गोलबंद होकर पुलिस को बदनाम करने की मुहिम में जुट गये है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ट्रंप की मध्यावधि चुनाव में शिकस्त: क्या बदलने जा रही है दुनिया की राजनीति?

ईरान युद्ध, तेल संकट और भारत के लिए खुल रहे नए रास्ते अमेरिका के मध्यावधि...

अरुणाचल में चीन की नई चाल? भारत की सैन्य तैयारी और शौर्य कमांडो का बड़ा खुलासा

क्या अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीन का दबाव बढ़ रहा है? क्या भारत...

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट: 1 की मौत, 6 घायल; 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

जांच के घेरे में निर्माण कार्य और आपात प्रतिक्रिया बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार, 2...

क्या सच में जाएगी एमएलसी की कुर्सी, संविधान में क्या है प्रावधान

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता को लेकर अटकलबाजी आरंभ बिहार की राजनीति में...

More like this

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट: 1 की मौत, 6 घायल; 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

जांच के घेरे में निर्माण कार्य और आपात प्रतिक्रिया बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार, 2...

दूसरों को जलाने की आग आखिरकार अपने ही घर को राख क्यों कर देती है?

घृणा का जहर कितना खतरनाक किसी के प्रति घृणा, द्वेष, जलन और नफरत पालना पहली...

बिहार में अर्नब का कितना असर? 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

जानिए तूफान की असली ताकत बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अर्नब अब बिहार में...

तिरहुत स्नातक में वंशीधर ब्रजवासी का दबदबा कायम, शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह की वापसी

तिरहुत की दोनों एमएलसी सीटों पर बदला चुनावी इतिहास बिहार विधान परिषद के 2026 के...

दूसरों की कमियां खोजते-खोजते खुद क्यों खो जाता है इंसान?

विज्ञान ने खोली नकारात्मक सोच की परतें कभी-कभी एक इंसान सुबह उठता है और उसकी...

महवल लेदर पार्क की फाइलों में क्या दर्ज है?

रोजगार का हिसाब अब भी अधूरा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी बियाडा की वेबसाइट...

क्या महवल से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 2,100 रोजगार का दावा कितना बड़ा?

मुजफ्फरपुर का लेदर पार्क 15 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल में...

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...