Home Bihar Begusarai भोजपुरी गीतो पर डांसर के साथ दारोगा ने लगाए ठुमके

भोजपुरी गीतो पर डांसर के साथ दारोगा ने लगाए ठुमके

डांसर के साथ दारोगाजी

बिहार के बेगूसराय में वीरपुर थाना के दारोगा विजय कुमार का एक वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, दारोगाजी एक नर्तकी के साथ अश्लील गीतों पर ठुमका लगा रहें हैं। वीडियो वायरल होते ही दारोगाजी सुर्खियों में है। वायरल हो रही वीडियो में दारोगाजी सादे लिबास में मंच पर युवती के साथ ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान बभनगामा गांव में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधि व्यवस्था बहाल करने की दारोगाजी को जिम्मेवारी मिली थी। किन्तु वे स्वयं व्यवस्था बिगाड़ने में लग गए और भोजपुरी के अश्लील गीतों पर नर्तकी के साथ नाचने लगे। इसे देख कर कई लोग कार्यक्रम से उठकर चले गए। दारोगा जी ने अपनी सेवा संहिता को ताक पर रखकर लड़की के साथ भरी सभा में ठुमके लगा कर कानून की धज्जियां उड़ा दी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version